भभुआ कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां मोहनिया पुलिस द्वारा खाना खाने के लिए घर जा रहे एजेंसी कर्मी को बीच सड़क और थाने में बंद कर मारपीट कर अधमरा करने का मामला सामने आया है। घायल युवक का मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए वाराणसी रेफर दिया गया है।घटना के बाद नाराज परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाने के साथ मोहनिया थाने में पहुंच कर घेराव करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर में महिंद्रा एजेंसी से काम कर युवक अपने घर खाना खाने केे लिए जा रहा था। तभी मोहनिया थाने के कुछ जवान सिविल ड्रेस में ई-रिक्शा से थाने से निकल रहे थे। वहीं पुलिस वालों को थाने से निकलता देख लड़का अपना साइकिल रोक कर खड़ा हो गया। जहां ई-रिक्शा द्वारा लड़के के साइकिल को टक्कर मार दिया गया।
जहां लड़का गिर गया। वही लड़के द्वारा जब इस बात का विरोध किया गया तो मौके पर 4 से 5 पुलिस वालों ने उसे पकड़कर मोहनिया थाना के अंदर ले जाकर जमकर लाठी-डंडे ,लात –घुसे से मारपीट कर अधमरा कर दिया। जब लड़के की हालत बिगड़ी तो परिजनों द्वारा लड़के को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
घायल लड़के के बड़े भाई आमिर अली ने बताया कि मेरा भाई बेकसूर है। उसे जबरदस्ती थाने के अंदर ले जाकर मार पीट कर अधमरा कर दिया गया है। उसके कमर का हड्डी, पैर का हड्डी टूट गया और कान का पर्दा फट गया है। जिससे वह काफी सीरियस है और डॉक्टर द्वारा उसे हायर सेंटर इलाज के लिए भेज दिया गया है।
