कैमूर में इस पंचायत के उपमुखिया और वार्ड सदस्यों ने डीएम को सौंपा इस्तीफा, जानिए क्या है मामला ?

भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड के  डुमरैठ पंचायत के उप मुखिया एवं सभी वार्ड सदस्यों ने बुधवार को समाहरणालय पहुंच कर डीएम सावन कुमार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफा देने वाले उपमुखिया और वार्ड सदस्यों ने भभुआ प्रखंड के संबंधित पदाधिकारी, पंचायत सचिव और पंचायत के मुखिया पर मनमानी का आरोप लगाया है।

 डीएम को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि हम लोग पिछले 1 सालों से योजनाओं को लेकर जब अधिकारी और मुखिया से कुछ पूछते हैं तो वह लोग हमें कुछ भी बताने को तैयार नहीं होते। बिना हमारे जानकारी और बिना पंचायत की बैठक के ही सरकारी योजना खोलकर पंचायत में जगह जगह काम कराया जा रहा है। 

हम लोगों के बार-बार शिकायत करने पर भी जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा इस पर कुछ भी संज्ञान नहीं लिया जाता। जिससे हम लोग परेशान होकर अपना इस्तीफा डीएम सावन कुमार को दे रहे हैं ।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top