कैमूर में पोस्टेड दारोगा की पटना में सड़क दुर्घटना में पेड़ से टकराई कार, हुई मौत, शोक की लहर

5 माह पहले जनवरी माह में पुलिस लाइन से आये थे करमचट थाना में 

भभुआ/कैमूर। कैमूर जिले के करमचट थाना में पोस्टेड दारोगा की पटना में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। घटना मंगलवार की सुबह पटना के दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के सरारी पावर ग्रिड के पास की बतायी जाती है। जहां पेड़ से कार के टकराने से उसमें दबकर बुरी तरह जख्मी हो गए और उनकी मौके पर मौत हो गयी। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस कर्मियो में शोक की लहर दौड़ गयी। 

करमचट थाने के पुलिसकर्मियों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक दारोगा ओमप्रकाश सिंह छपरा जिले के डोरीगंज के रहने वाले बताये जाते है। जो करमचट थाने में दारोगा के रूप तैनात थे। जिनका कोविड 19 में 10 मई से यूपी बिहार के कर्मनाशा बॉर्डर पर ड्यूटी लगा था। ड्यूटी के बाद वह अपने इंडिका कार को चलाकर पटना जा रहे थे। 

उनका परिवार पटना में ही रहता था। घर जाने के दौरान पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र के सरारी पावर ग्रिड के पास आज सुबह में इंडिका कार पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।घटना की सूचना पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर उनका पुत्र मौके पर पहुँच गया था। 

जहां घटना के बाद करमचट पुलिस को सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में दारोगा ओमप्रकाश सिंह की मौत हो गयी। करमचट थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने बताया कि थाने में विधि व्यवस्था एसआई के रूप में ओमप्रकाश सिंह तैनात थे। जो जनवरी माह में करमचट थाने में भभुआ पुलिस लाइन से आकर योगदान किया था और ड्यूटी कर रहे थे। जिनका ड्यूटी 10 मई को कोविड 19 में कर्मनाशा बॉर्डर पर लगा था। 

करमचट थाने की पुलिस पदाधिकारियों व जवानों में शोक की लहर पड़ी है। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा मृतक दारोगा के अच्छा स्वभाव का बताया गया।उनके आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top