#बेकाबू बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार मां बेटा को रौंदा, रामगढ़ के सुल्तानपुर से जा रहे थे वाराणसी
#कैमूर जिला स्थापना दिवस व एक शाम कैमूर पुलिस के नाम कार्यक्रम में कर चुका है परफॉर्मेंस
कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
भभुआ कैमूर। कैमूर के दुर्गावती में सड़क दुर्घटना में
भोजपुरी सिंगर मोनू चौबे व उनकी मां की दर्दनाक मौत हो गई है। जिसके बाद चारो तरफ कोहराम मच गया है। यह घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के नुआंव रामगढ़ दुर्गावती पथ नहर पथ पर डुमरी गांव के पास हुुुई है। एक बेकाबू बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार मां बेटे को रौंद दिया। जिसमें दोनो लोगो घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक भोजपूरी सिंगर मोनू चौबे व उनकी माता सावित्री देवी बतायी जाती है। 23 वर्षीय मोनू चौबे सुमेश्वर चौबे का पुत्र था। जो रामगढ़ के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले हैं। वह अपने एक भाई से बड़ा था। अपने गांव से वाराणसी जा रहे थे। इसी बीच बेकाबू बालू लदे ट्रक ने रौंद दिया है।
ट्रक वाला रौंद कर भाग रहा था। लेकिन उसके पिछले टायर में शव फंस गया। जिसके बाद वह भाग नहीं पाया। चालक व खलासी भागने लगे। लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण व लोग दौड़ कर चालक व खलासी को पकड़ कर खूब धुनाई कर दी।
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर ट्रक को तोड़ फोड़ करने लगे। वही ट्रक को आग के हवाले करना चाहते थे। लेकिन तब तक सूचना के बाद मौके पर दुर्गावती पुलिस भी पहुँच गयी। पुलिस की बातों को भी आक्रोशित नहीं मान रहे थे। इस दौरान मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह भी पहुँच गए। घटना के बाद जाम कर रहे लोगो को समझा कर शांत कराया। चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया। आक्रोशितों द्वारा मुआवजे की मांग की जा रही थी।
कैमूर जिला स्थापना दिवस पर बिखेर चुका है आवाज का जादू
जानकारी के मुताबिक, मृतक रामगढ़ के सुल्तानपुर गांव के निवासी भोजपुरी सिंगर मोनू चौबे व उनकी मां की सड़क दुर्घटना में मौत काफी दुखद है।अभी भोजपुरी गायक मोनू की ज्यादा उम्र भी नहीं हुई थी। लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। भोजपुरी सिंगर मोनू सड़क दुर्घटना में मौत के बाद दुनिया को अलविदा तो कह दिया।
लेकिन उसने अपनी यादें कैमूर व भोजपुरी गीत संगीत प्रेमियों के बीच हमेशा रहेगी। गायक मोनू कैमूर जिला स्थापना दिवस पर परफॉर्मेंस कर अपने आवाज का जादू का जादू बिखेर चुका है। वही भभुआ के अनुराग राज ने बताया कि गायक मोनू की अब हमारे बीच नहीं रहा। लेकिन उसकी उसकी यादें हमेशा खलेगी। उसने दो बार एक शाम कैमूर पुलिस के नाम कार्यक्रम में भी अपना परफॉर्मेंस किया था।
लेकिन उसने अपनी यादें कैमूर व भोजपुरी गीत संगीत प्रेमियों के बीच हमेशा रहेगी। गायक मोनू कैमूर जिला स्थापना दिवस पर परफॉर्मेंस कर अपने आवाज का जादू का जादू बिखेर चुका है। वही भभुआ के अनुराग राज ने बताया कि गायक मोनू की अब हमारे बीच नहीं रहा। लेकिन उसकी उसकी यादें हमेशा खलेगी। उसने दो बार एक शाम कैमूर पुलिस के नाम कार्यक्रम में भी अपना परफॉर्मेंस किया था।
नया साल पर मां मुंडेश्वरी दरबार में की थी पूजा








