भभुआ कैमूर। कैमूर के दुर्गावती से बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि बालू लदे एक ट्रक ने बाइक सवार दो लोगो ने बेकाबू होकर रौंद दिया। जिसमें घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। यह घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के डुमरी गांव नहर चौराहे के पास हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनो मृतक माँ और बेटे थे। जो रामगढ़ के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले हैं।अपने गांव से वाराणसी जा रहे थे। इसी बीच बेकाबू बालू लदे ट्रक ने रौंद दिया है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर ट्रक को तोड़ फोड़ करने लगे। वही घटना के साथ सूचना के बाद मौके पर दुर्गावती पुलिस भी पहुँच गयी। जिसके बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
बिग ब्रेकिंग : बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, दो की मौत, रामगढ़ से जा रहे थे वाराणसी
बुधवार, जनवरी 02, 2019

