भभुआ कैमूर। नये साल का स्वागत कर लोग जश्न मनाने भभुआ शहर में तैयारी थी।लेकिन अगलगी की घटना ने लोगो के दिलो को झकझोर दिया। इस अगलगी की घटना ने नया साल के जश्न में पानी फेर दिया। अगलगी की घटना में दो दुकाने जल कर राख हो गयी। सोमवार की रात कैमूर जिले के भभुआ शहर के एकता चौक पर स्थित दो दुकानों में शार्ट शर्किट से आग लग गया।
जिसमें दो दुकानें जल कर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में दुकानदारों को लाखों सामान व क्षति हुई है। इस अगलगी की घटना में वार्ड नंबर 25 के अरूण कुमार आर्य पिता स्व. नरसिंह प्रसाद की बालाजी बेकरी कॉर्नर तो वार्ड 24 के अजय कुमार पिता मालधनी साह की पवन इलेक्ट्रीक नामक दुकान में हुई है। नये साल के सुबह में जब लोग एकता चौक स्थित महावीर मंदिर पर दर्शन करने पहुंचे तो देखा कि आग की लपटें दुकान से निकल रही थी।
जिसके बाद दुकानदारों को सूचना देने के साथ अग्निशामक दल को फोन कर जानकारी दिया। दोनों दुकानदारों को अगलगी की घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। जिसके बाद वे भागें भागे दुकान पहुँचे तो देखा कि दुकान में आग लगी हुई थी।अग्निशामक दल का बड़ा वाहन व छोटा दमकल वाहन भी आ गया। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। थाने में दुकानदारों की अगलगी की घटना की आवेदन भी दिया है।
वार्ड नंबर 25 के अरूण कुमार आर्य पिता स्व. नरसिंह प्रसाद की बालाजी बेकरी कॉर्नर ने 8-9 लाख की तो वार्ड 24 के अजय कुमार पिता मालधनी साह की पवन इलेक्ट्रीक नामक दुकान ने 10-11 लाख की क्षति बतायी है।
बिजली के तार टूटने से लगी आग में 8 बकरियों की मौत

भभुआ कैमूर। सोमवार की रात कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बभनी गांव में अचानक बिजली के तार टूट कर निकली चिंगारी से फूंस के मड़ई में आग लग गई। उस समय पशुपालक अपने बकरियों को घर में बांध कर सोया हुआ था। इसी दौरान यह घटना हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। रात का समय होने के चलते आसपास के लोगों को जैसे ही जानकारी हुई कि वे आग को बुझाने में लग गए।
लेकिन जैसे ही उनकी नजर बिजली के तार पर पड़ी कि वे बिजली के करंट के भय से रुक गए। तब तक सभी आठ बकरियां जल कर मर गई व घर में रखे गए गेहूं चावल आदि हजारों रुपये के सामान राख हो गए। जानकारी के मुताबिक, यह घटना एक ही परिवार के तीन भाईयो जगरोपन पाल, राम रूप पाल, रामसखी पाल के साथ हुई है। जिनकी 8 बकरियां जली है।मंगलवार को पशुपालक ने इस अगलगी की घटना की सूचना सीओ व जानकारी व थानाध्यक्ष आवेदन के माध्यम से दी है। सीओ ने बताया कि बिजली के तार से आग लगने की घटना की जांच करा कर सरकार से मिलने वाले मुआवजा की राशि के लिए जिला कार्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।