आज रात 8 बजे PM मोदी देश को करेंगे संबोधित, लॉक डाउन 4.0 का कर सकते है ऐलान, मिल सकती है छूट

Desk
 : कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर 8 बजे रात देश को संबोधित करेंगे। सरकार की ओर से कोरोना को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताएंगे।इस दौरान लॉकडाउन 4.0 पर चर्चा कर सकते है। इस चरण लोगों में ज्यादा छूट दी जा सकती है। साथ ही देश के सामने लॉकडाउन एग्जिट प्लान का ऐलान कर सकते हैं। इसके अलावा लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की अपील भी की जाएगी।
 मुख्यमंत्रियों के साथ कल हुई थी बैठक
वैसे लॉकडाउन के तीसरे चरण 17 मई को खत्म होने वाला है। कोरोना और लॉकडाउन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की थी। इस दौरान कई मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन आगे बढ़ाने की बात कही गयी थी।

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top