लॉक डाउन में पहली बार कर्मनाशा रेलवे स्टेशन से चली ट्रेन, 1320 प्रवासियों को लेकर यहां के लिए हुई रवाना

दुर्गावती (कैमूर)मुबारक अली। 
लॉकडाउन के बीच मंगलवार की सुबह 10:20 बजे श्रमिक स्पेशल ट्रेन रेलवे स्टेशन कर्मनाशा से 1320 प्रवासी मजदूरों को लेकर बिहार के कटिहार दानापुर एवं बरौनी जंक्शन के लिए रवाना हुई. ट्रेन में सवार होते ही कई श्रमिक भावुक हो उठे बोले-जीवन में पहली बार ऐसी आफत झेलनी पड़ी.लॉकडाउन के दौरान 49 दिन तक उनको जहां बेरोजगार होना पड़ा,वही पैसे खत्म होने के चलते भोजन आवास के लिए भी मुश्किल उठानी पड़ी. 

अब तो 12 घंटे बाद घर पहुंच कर उनको सुकून मिलेगा.मजदूरों ने सहयोग के लिए जिला व पुलिस प्रशासन और का आभार भी जताया. श्रमिक स्पेशल ट्रेन में कुल 18 बोगी जुड़े हुए थे.सभी मजदूर यात्रियों को प्रशासन की ओर से सामान्य श्रेणी का टिकट दिया गया.श्रमिक स्पेशल ट्रेन के स्लीपर की कोच में 80 प्रवासी मजदूरों को बैठाया गया.और जनरल कोच में 40 श्रमिकों को बैठाया गया. ग्रीन सिग्नल मिलते ही श्रमिक स्पेशल के ड्राइवर ने ट्रेन चला दी.

प्लेटफॉर्म छोड़ते समय मजदूर हाथ हिलाकर अधिकारियों व कर्मचारियों का अभिभावक कर रहे थे.कर्मनाशा रेलवे स्टेशन से खुली यह स्पेशल ट्रेन सीधे दानापुर कटिहार एवं बरौनी जंक्शन पर ही रुकेगी. वहां विभिन्न जिलों मे बसों से प्रवासी मजदूरों को भेजा जाएगा.वही ट्रेन रवाना होने से पहले सभी मजदूरों को भोजन का पैकेट व पीने का पानी दिया गया.इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने के लिए जीटी रोड स्टेशन मोङ से लेकर स्टेशन प्लेटफार्म तक पदाधिकारी एवं पुलिस के जवान मुस्तैद थे.

ट्रेन रवाना होने से पहले कैमूर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, एसपी दिलनवाज अहमद, रेलवे कमांडेंट मुगलसराय आशीष मिश्रा, एडीआरएम मुगलसराय रूपेश कुमार तथा वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार अमर सहित जिले के अन्य अधिकारी व भारी संख्या मे पुलिस के जवान मौजूद थे. 

इस दौरान मंगलवार की सुबह 10:20 बजे श्रमिक स्पेशल ट्रेन से प्रवासी मजदूरों को कर्मनाशा रेलवे स्टेशन से 1320 श्रमिकों को दानापुर,कटिहार,बरौनी  रेलवे स्टेशन बिहार के लिए रवाना हुई .जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि बिहार में कर्मनाशा से यह पहली ट्रेन खोला जा रहा है. इसके बाद भी मजदूरों की संख्या और बढ़ने पर एक दो और ट्रेनों को चलाने के लिए तैयारी की जाएगी.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top