जांच में नामजद 5 अभियुक्त पाए गए निर्दोष
भभुआ/कैमूर। 9 मई को कुदरा थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में हुए मौत मामले का पुलिस ने दो दिनों में खुलासा किया गया है। युवक का मौत प्रेम प्रसंग में फंदे से लटक कर ख़ुदकुशी के कारण हुआ है।
पुलिस द्वारा जांच में (युवक) देवर और भाभी में प्रेम संबंध। देवर के साथ भाभी ने भागने से किया इंकार तो गुस्से में आकर फंदे से लटक कर खुदकुशी कर लिया था। इसमें मामले नामजद बनाये गए 5 अभियुक्तों को जांच के दौरान निर्दोष पाया गया।
जिन्हें बाद में छोड़ गया। यह जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि बीते तीन दिनों पहले 9 मई को जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में एक युवक का संदेहास्पद स्थिति में मौत का मामला सामने आया था। मृतक युवक अपने मामा के घर रहता था।
मृतक युवक रोहतास जिले के सासाराम थाना क्षेत्र के दरीगांव गांव का संतोष बिंद का 18 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार बताया गया। बेटे की मौत के बाद पिता संतोष बिन्द द्वारा कुदरा थाने में 5 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया था।
एसपी ने बताया कि युवक की मौत मामले का एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।अनुसंधान में मोहनियांं डीएसपी रघुनाथ सिंह भी थे। अनुसंधान में पता चला कि युवक का दूर के रिश्ते में भाभी से प्रेम प्रसंग था। 9 मई को भाभी के घर पर गया था। उस समय महिला का पति घर पर नहीं था। उसने भाभी को अपने साथ भागने के लिए बोल रहा था।
लेकिन भाभी ने देवर के साथ भागने से इंकार दिया और घर से बाहर चली गयी। इसी बीच युवक ने घर में ही फंदे से लटक कर खुदकुशी कर लिया। जब महिला घर के अंदर गयी तो देखा कि फांसी लगाकर लटका हुआ है तो उसके फंदे को पहसुल से काट कर नीचे गिराया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने दो दिनों के अंदर इस मामले का खुलासा किया गया है।वही जांच में पाए गए पांच निर्दोष नामजद अभियुक्तों को छोड़ भी दिया गया है. अनुसंधान में सही तथ्य आने पर ही 5 निर्दोष जेल जाने से बच गए है अन्यथा जेल जाना पड़ता।
फन्दे पर मृतक के अंगुलियों के निशान पाए गए थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फंदे से लटक कर खुदकुशी का मामला सामने आया। एसपी ने बताया कि महिला से काफी गंभीरता से पूछताछ में ही पूरा मामला सामने आया। महिला के तीन बच्चे भी है।

