तेज आंधी पानी से उड़ा यूपी बिहार बॉर्डर पर लगाया गया टेंट पंडाल, कई समान हुआ क्षति

Durgawati : 
यूपी बिहार बॉर्डर पर खजुरा गांव के पास बना जांच केंद्र रविवार की रात्रि तेज आंधी पानी आने से लगा टेंट समियाना उड़ा.जिसमें कई आवश्यक सामान क्षतिग्रस्त हो गया. तेज आंधी पानी आने से प्रवासी मजदूर इधर-उधर भागने के लिए मजबूर हुए. बताते चलें कि  यूपी बिहार बॉर्डर पर खजुरा गांव के पास सरकार के निर्देश पर दूसरे प्रांतों से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए अस्थाई जांच केंद्र बनाया गया था.
जहां यूपी के रास्ते बिही सीमा में प्रवेश करने पर कैमूर प्रशासन द्वारा प्रवासी मजदूरों का थर्मल स्कैनिंग एवं नाम पता नोट कर उन्हें बसों से बॉर्डर से उनके गृह जनपद में भेजा जा रहा था रविवार की रात अचानक तेज हवा के साथ पानी आने से लगा ट्रेंट समियाना उड़ गया साथ ही कंप्यूटर सहित अन्य सामान उसके नीचे दब गया प्रवासी मजदुर इधर-उधर भागने के लिए मजबूर हो गए.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top