कैमूर में फरार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, लूट और बलात्कार का मामला है दर्ज

भभुआ कैमूर। कैमूर जिले में लूट और बलात्कार जैसे कई कांडों को अंजाम देकर फरार चल रहा आरोपी को मोहनिया थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मझाड़ी गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मोहनिया थाना क्षेत्र मझाड़ी गांव निवासी नथुनी पासी का 40 वर्षिय पुत्र गोपाल पासी बताया जाता है।

इसकी जानकारी मोहनिया एसडीपीओ मोहम्मद फैज अहमद खान ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि यह एक कुख्यात अपराधी है। जिसपर डकैती और लूट कांड एवं बलात्कार जैसे मामले मोहनिया थाना में दर्ज है। जो घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा था। वही बुधवार इसे गुप्त सूचना के आधार पर मोहनिया थाना की पुलिस ने इसके गांव मझाड़ी से गिरफ्तार किया है। आगे की कार्यवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

पुलिस इसके और भी अपराधिक मामले का जांच कर रही है कि कैमूर के अलावा इसका और कहीं तो कोई कांड दर्ज नहीं है। फिलहाल अभी तक कैमूर में इसके दो ही कांड दर्ज है। जिसमें डकैती और बालात्कार का मामला दर्ज है। पुलिस अपने ओर से कार्यवाई करते हुए इसका मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की पुलिस जांच में जुटी हुई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top