भभुआ कैमूर। सोमवार को कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड के मत्स्यजीवी संघ के मंत्री विजयमल चौधरी पर बदमाशो ने हमला कर दिया। बाइक सवार चार ने बदमाशों ने मंत्री को गोली मार दिया है। जिसमें वह घायल हो गए। जिसके लोगों द्वारा रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों द्वारा इलाज किया गया।
बताया जाता है कि रामगढ़ प्रखण्ड के मत्स्यजीवी संघ के मंत्री विजयमल चौधरी अपने तलाब घूमने पडहउरा जा रहे थे। देवहालिया हाई स्कूल के पास पहुँचे तो बाइक सवार चार बदमाशों ने चार चक्का वाहन का गेट खोल कर गोली मार दी।
जिससे मंत्री घायल हो कर लहूलुहान हो गए। उन्हें लोगों द्वारा रामगढ़ रेफ़ल अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया गया। वही रामगढ़ रेफ़ल अस्पताल के डॉक्टर का कहना था कि गोली नहीं धारदार हथियार से हमला किया गया है। गले पर जख्म है।
वही इस मामले में रामगढ़ थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग पता चला है। मंत्री से लड़की मिलने आई थी कि मेरी शादी होने वाली है। लड़की के साथ आये चार लोगों से किसी बात पर अनबन हुई और मंत्री पर हमला कर दिया। हालांकि मामला जांच का विषय है। पुलिस अनुसंधान में स्पष्ट जानकारी मिल पाएगा कि घटना के पीछे का क्या कारण है। मंत्री पर एक साल में यह दूसरी बार हमला हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घायल मंत्री विजय मल चौधरी का कहना है कि यह मुझपर दूसरी बार अपराधियों ने गोली से हमला हुआ है। जिन अपराधियो ने पहले घटना किया था वही अपराधी इस बार भी गोली मारे है। जिनको पहचान रहा हूं। समय पर नाम बताऊंगा।
