सावन में भगवान शिव का गजब चमत्कार, भक्तों के हाथों चम्मच से नन्दी व शिवलिंग पीने लगे दूध व गंगाजल

KAIMUR : सावन के महीने में भगवान शिव के मंदिरों में पुुजा अर्चना के लिए भीड़ लग रही है. वही भगवान शिव का चमत्कार हमेेशा कुुुछ न कुुछ देखने व सुनने को मिलता रहता है. कुछ ऐसा ही चमत्कार बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के कर्मनाशा व भभुआ से है. जहां भक्तों के चम्मच से भगवान शिव का शिवलिंग व नन्दी दूध व गंगाजल पी रहे है. यह घटना कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के कर्मनाशा स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग और नंदी दूध पी रहे हैं. उसके बाद क्या था. यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई.
उस मंदिर में श्रद्धालु भक्तों द्वारा शिवलिंग और नंदी को दूध पिलाने के लिए होड़ मच गई. भक्त चम्मच से जब शिवलिंग व नन्दी के पास दूध को सटा कर रखते तो दूध धीरे धीरे खत्म हो जाता. जिसे श्रद्धालुओं भक्तों द्वारा माना गया कि शिवलिंग व नन्दी दूध पी रहे रहे है. भक्त अपने हाथों से दूध पिलाने लगे. इसे लोगों द्वारा सावन के महीने में चमत्कार मान कर भजन कीर्तन करने लगे. 
इसी तरह भभुआ शहर के चमनलाल पोखरा स्थित शिवपार्वती मंदिर में भी हुआ. यहां एक महिला श्रद्धालु ने जब नन्दी को पानी दिया वह पी गए. जिसके बाद लोगों तक पहुँचते ही मंदिर में भीड़ जुट गई और लोग अपने हाथों से नन्दी को पानी पिलाने लगे. कुछ लोगों का मानना था कि ऐसा नहीं हो सकता है. लेकिन जहां आस्था,श्रद्धा होता है वहां भक्त का विश्वास होता है. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top