Photo - google & डिजाइन
#मामला बेलांव थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव का
#मृतका को दहेज के लिए किया जाता था प्रताड़ित,एक बेटा व एक बेटी है
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल): कैमूर से एक बड़ी खबर आ रही है. जहाँ दहेज के लिए विवाहिता को बलि चढ़ा दी गयी. यही नहीं विवाहिता की गला दबा कर हत्या करने के बाद उसके शव को गायब कर दिया गया. ताकि पुलिस को कोई प्रमाण नहीं मिल सके. घटना बेलांव थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव का है. घटना की सूचना मृतका के पिता द्वारा दूरभाष पर दी गयी. जिसके बाद थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह बेलांव पुलिस की दल बल के साथ अकोढ़ी गांव में पहुँच कर सूर्य दीक्षित के घर की छानबिन व तलाशी ली. लेकिन विवाहिता के शव का पता नहीं चल सका. जिसके बाद पुलिस ने मृतका के ससुर सूर्य दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया.
मृतका सरिता देवी(25 वर्ष) पुकार नाम झुनिया सूर्य दीक्षित के मझले पुत्र धर्मेंद्र दीक्षित की पत्नी बतायी जाती है. बेलांव थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका विवाहिता सरिता देवी दिनारा थाना क्षेत्र के समुहुति गांव के नन्दकिशोर पांडेय की पुत्री बतायी जाती है. मृतका के पिता ने बेलांव थाने में दहेज के लिए अपनी बेटी की हत्या कर शव को गायब करने का पति धर्मेंद्र दीक्षित, ससुर सूर्य दीक्षित,
तीनो पुत्र सुनील दीक्षित, अनिल दीक्षित, पंकज दीक्षित, सास 6 लोगो पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदन के माध्यम से मृतका के पिता ने बताया कि अपनी बेटी सरिता की शादी 5 वर्ष पूर्व अकोढ़ी गांव के सूर्य दीक्षित के मझले पुत्र धर्मेंद्र दीक्षित से की थी. शादी के बाद बेटी के एक 2 साल की बेटी व एक 8 माह का बेटा है. एक साल से बेटी को दहेज के लिये प्रताड़ित किया जाता था. आज सोमवार को सुबह में बेटी की गला दबा कर हत्या कर शव को पति समेत ससुराल के 5 लोगों द्वारा गायब कर दिया गया. इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा मुझे फोन से मिली तो मैं भागे भागे अकोढ़ी गांव पहुँचा लेकिन वहां मेरी बेटी का पता नहीं चल सका.
बोले थानाध्यक्ष
इस संबंध में बेलांव थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता नन्दकिशोर पांडेय द्वारा बेटी का दहेज के लिए के हत्या मामले में पति,सास,ससुर, सहित तीन भाइ यानी कुल 6 लोगो पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

