Breaking : अनियंत्रित कार डिवाईडर से टकराई, एक बच्चा सहित तीन घायल तो कार ने तीन छात्रों को मारा धक्का, घायल

फोटो - डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार
भभुआ/कुदरा. कैमूर के कुदरा में अलग अलग सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गयये. जिनका निजी क्लिनिक व पीएचसी कुदरा में कराया गया. पहला घटना कुदरा थाना क्षेत्र केे सकरी में आज बुधवार की सुबह कावरियों की कार अनियंत्रित होकर डिवाईडर में टकरा गई. जिसमें एक बच्चा सहित तीन लोग घायल हो गए. जिनका इलाज पीएचसी में कराया गया. वही कार का सीसा क्षतिग्रस्त हो गया.
फ़ोटो - इलाजरत घायल छात्र
वही दूसरा घटना, कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी डाकघर के पास की है. जहां एक कार ने कोचिंग जा रहे तीन छात्रों को टक्कर मार दी. जिसमें तीनों छात्र हो गए. जिन्हें इलाज के लिए लोगो द्वारा निजी क्लीनिक में ले जाया गया. जहां घायल तीनों छात्रों का इलाज किया जा रहा है. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top