कैमूर DM ने कहा 3 अगस्त को कैमूर के प्रभारी मंत्री संतोष निराला बाढ़-सुखाड़ की स्थिति का करेंगे समीक्षा

#कैमूर DM ने बाढ़ सुखाड़ को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल) :  बुधवार को कैमूर डीएम डॉ नवलकिशोर चौधरी ने जिले में बाढ़ सुखाड़ की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें कहा गया कि 3 अगस्त को सुबे के परिवहन मंत्री सह कैमूर के प्रभारी मंत्री संतोष निराला बाढ़-सुखाड़ की स्थिति का समीक्षा करेंगे। इस दौरान प्रभारी मंत्री,कृषि ,सिंचाई,पशुदवा, पशुचारा,पेयजल से संबंधित योजनाओं का जायजा लेंगे। वही मनरेगा की जल संचय, वन विभाग, भू संरक्षण विभाग, सिंचाई विभाग से पोखर ताल में पशु जल की उपलब्धता से संबंधित जायजा लेंगे। यही सड़क की स्थिति का भी जायजा लेंगे। बैठक में अपर समाहर्ता कैमूर, डीडीसी केपी गुप्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top