कैमूर DM ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को ले अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक,कहा सुबह में निकलेगी प्रभात फेरी

भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। कैमूर जिलाधिकारी डॉ नवलकिशोर चौधरी ने समाहरणालय के सभागार कक्ष में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों व झंडोत्तोलन को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. डीएम ने समीक्षा बैैठक के दौरान कहा कि भभुआ जगजीवन स्टेडियम भभुआ मेंं 9 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा. वही जिला समाहणालय पर  10:15 बजे, 10:20 बजे जिला परिषद में, 10: 25 बजे विकास भवन में, 10 : 40 बजे अनुमंडल कार्यालय भभुआ में, 10:50 में भभुआ थाना में, 11:10 बजे में पुलिस लाईन का झंडोतोलन किया जायेगा. झंडोत्तोलन का समय मिनट टू मिनट कार्यक्रम अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ जिला गोपनीय शाखा द्वारा किया जाएगा. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुबह 6 बजे प्रभात फेरी पटेल चौक से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग होते हुए सम्राट अशोक स्तंभ के पास समाप्त होगा. प्रभात फेरी में मुख्य रूप से स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं जिला मुख्यालय अनुमंडल तथा प्रखंड के सभी सरकारी पदाधिकारी गण के साथ साथ जिला स्तर के सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे. इसके साथ ही डीएम ने समीक्षा बैठक के दौरान 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से संबंधित सभी पदाधिकारी अपने कार्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त केपी गुप्ता, भभुआ एसडीएम जन्मेजय शुक्ला, भभुआ नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव सहित राजनीतिक दल एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top