भभुआ/कैमूर। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के सबार पंचायत के झाली गांव के वार्ड 6 के सदस्य सन्मुख राम ने उस पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह व पंचायत सचिव पर योजनाओं में मनमानी कार्य करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को डाक के माध्यम से आवेदन दिया है. जिसके माध्यम से वार्ड सदस्य ने कहा है कि सबार पंचायत के मुखिया महिला शांति देवी है और प्रतिनिधि के रूप में उनके पुत्र धर्मेंद्र सिंह है. इनके पुत्र द्वारा पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं के तहत मनमानी व पक्षपात करते हुए कार्य कराया जाता है. मेरा वार्ड 6 सरकार से आरक्षित वार्ड है लेकिन भेदभाव करते चयनित नहीं करते हुए अनारक्षित वार्ड 7 में कार्य कराया गया है. इसका शिकायत भगवानपुर के बीडीओ व रामपुर प्रभारी बीडीओ से कहने पर उन्होंने कहा था कि कोई भी कार्य चयनित वार्ड के अलावा नहीं होगा. उस समय नहीं हुआ था.लेकिन उनके चले जाने के बाद वर्तमान बीडीओ से मिल कर अनारक्षित वार्ड में योजनाओं का कार्य कराया गया. इसके साथ ही मेरे साथ अपमानजनित शब्द का भी प्रयोग किया जाता है. इस संबंध में पूछे जाने पर सबार पंचायत मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वार्ड 6 के सदस्य द्वारा जो भी आरोप लगाया जा रहा है वह पूरी तरह से बेबुनियाद व निराधार है. जो भी वार्ड में कार्य कराया गया है वह नियम के अनुसार कराया गया है.
वार्ड सदस्य ने मुखिया प्रतिनिधि पर मनमानी योजना कराने का लगाया आरोप, मुखिया प्रतिनिधि ने कहा आरोप है बेबुनियाद
गुरुवार, अगस्त 01, 2019
Tags

