फ़ोटो - लाल घेरे में पौधे को चट गए पशु व बगल में बगैर गैबीयन का पौधा
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय के परिसर में गुरुवार को 1 अगस्त से 10 अगस्त तक किये जाने वन महोत्सव व सघन वृक्षारोपण के मौके पर मनरेगा के तहत बीडीओ मयंक कुमार सिंह, पीओ संतोष कुमार, सीडीपीओ अंजु कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से पौधे लगाये गए थे. लेकिन इन पौधे के सुरक्षा के लिए गैबीयन नहीं लगाया गया और पशु चट गए. जबकि प्रखंड मुख्यालय के परिसर में गैबीयन भी रखा गया है. मनरेगा, बीडीओ, सीडीपीओ,बीईओ इन सभी अधिकारियों के लगाए गए पौधे में वन महोत्सव पर पौधे लगाया गया. लेकिन गैबीयन नहीं लगाया गया. इन पौधों को कभी भी पशु चट कर खत्म कर सकते है. जबकि वृक्षारोपण के बाद ही पौधे में गैबीयन लगाया जाना चाहिए. जब पौधे में गैबीयन नहीं लगाए जाते है और पौधे को पशु चट जाए तो वन महोत्सव व सघन वृक्षारोपण अभियान का क्या फायदा. गौरतलब है कि प्रखंड मुख्यालय के परिसर में दिन भर पशुओं में गाय, बछिया और बकरियां घूमती रहती है. हरे भरे घास को चरती रहती है. लेकिन इन पर किसी का भी ध्यान नहीं है.मनरेगा पीओ के मुताबिक, गुरुवार को मनरेगा के पंचायतो में 42 यूनिट पौधे लगाए गए. अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन 42 यूनिट पौधे में भी गैबीयन नहीं लगाया गया होगा.
बोले मनरेगा पीओ
इस संबन्ध में पूछे जाने पर मनरेगा पीओ संतोष कुमार ने बताया कि ऐसा बात है तो पता लगाते है. अगर उस पौधे को पशु द्वारा खत्म कर दिया गया है तो तुरंत उस स्थान पर नया पौधा व गैबीयन लगाया जाएगा.

