Video : कैमूर में रामपुर सीओ को महिलाओं व पुरुषों ने लाठी डंडे से किया हमला, घायल, यह है मामला, 13 नामजद व 70 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Author -
Pahal Tak
शुक्रवार, अगस्त 02, 2019
फ़ोटो - हुडरी गांव में सीओ पर लाठी डंडे से हमला करते लोग
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां भूमि विवाद को निबटाने गए रामपुर सीओ भरत भूषण सिंह पर शुक्रवार को महिला व पुरुषों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें सीओ घायल हो गए। घटना बेलांव थाना क्षेत्र के हुडरी गांव की है। हमला के दौरान सीओ को किसी तरह अंचल गार्ड ने बचाया। लेकिन साथ में गयी पुलिस कुछ नहीं कर पायी। सीओ पर महिला पुरुष व बच्चों द्वारा लाठी डंडे के साथ घेर कर मारपीट किया जाता रहा और बेलांव पुलिस तमाशबीन बनी रही। जबकि सीओ के साथ पुलिस भी गयी थी। मिली जानकारी के अनुसार हरी नारायण सिंह पिता जगरोपन सिंह विगत गुरूवार को लगभग साढ़े चार बजे सीओ को आवेदन दिया था। आवेदन में लिखा था का विवादित जमींन पर एक वर्ष से परती है।
पिछले साल हुडरी गांव के निर्मल सिंह द्वारा थाना पर आकर बाउंड लिखा गया था कि जब तक मेरे नाम से लगान रसीद निर्गत नहीं होगा तब तक उक्त जमीन पर खेती करने के लिए नहीं जाउगा। जबकि निर्मल सिंह द्वारा जोत कोड की जा रही है। जिसका आवेदन आवेदककर्ता द्वारा आवेदन देकर जोत कोड रोकने के लिए गुहार लगाया गया। इसी आवेदन के आलोक में सीओ भरत भूषण सिंह शुक्रवार को लगभग 11 बजे प्रभारी थानाध्य्क्ष योगेश कुमार व सैफ जवान के साथ हुडरी गांव के लिए प्रस्थान किया। लेकिन प्रभारी थानाध्य्क्ष व पुलिस बल के साथ रास्ते में ही रुक गए अपने गाड़ी में हवा लेने के लिए रुक गए। वही सिओ ने स्थल पर पहुच गए पहुचने के बाद देखा की निर्मल सिंह द्वारा ट्रैक्टर से जमींन को जोत कोड रहा है। वही सिओ द्वारा जमीन की लगान रसीद की मांग की गयी तो निर्मल सिंह के पक्ष के दर्जनों महिला पुरुष ने सिओ पर हमला कर दिया गया। वही हाथ में लाठी डंडे लेकर सिओ व उनके वाहन के ऊपर मार पीट किये जाने लगा। हमले में गार्ड राजिन्द्र यादव, व प्रदुमन सिंह व ग्रामीणों के द्वारा सिओ का बिच बचाव कर किसी तरह गाड़ी पर पहुँच सीओ ने जान बचाकर भागना ही बेहतर समझा। वही पुलिस के पहुचने पर लोगो ने सीओ के साथ झड़प कर रहे थे। इसके बाद सीओ ने मोबाइल में रिकॉर्ड वीडीओ क्लिप के जरिये बेलांव थाना में 13 नामजद व 70 अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है।