भभुआ कैमूर। इस वक्त की कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां मोहनिया शहर के चांदनी चौक चौराहे पर मुंडेश्वरी गेट के समीप धान लदा अनियंत्रित होकर ट्रक ने बाइक, ई रिक्शा और टेंपो में टक्कर मार दिया। इस हादसे में 2 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई है।
जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुटी हुई है।सूचना पर मोहनिया पुलिस और दंगा नियंत्रण वाहन मौके पर पहुंच गई है। घायलों का अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ से धान लदा ट्रक मोहनिया से होते भभुआ जाने वाले था। इसी बीच ट्रक का ब्रेक फेल होने से मोहनिया चांदनी चौक चौराहे के पास अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रक सामने आ रहे वाहनों में बाइक, ई रिक्शा, और टेंपो को रौंदता गया।इस बड़ी घटना में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि आधे दर्जन घायल हो गए।
सभी घायलों का इलाज मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। वही देखते ही देखते चांदनी चौक के पास काफी लंबा जाम लग गया है। सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
मृतकों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के दतियाव गांव निवासी स्वर्गीय जोखू प्रसाद जयसवाल का 55 वर्षीय पुत्र ठाकुर प्रसाद जयसवाल बताया जाता है। जो एलआईसी का एजेंट बताए जाते है। जो एलआईसी के काम से मोहनिया गए थे। तभी अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आ गए। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जबकि दूसरा मृतक किशोर है। जो राबर्ट्सगंज निवासी संतोष पासवान की 14 वर्षीय पुत्री हिमांशु कुमारी बताई जाती है। जो मोहनिया के डडवा गांव में अपने मामा के घर रहती थी। जो मोहनिया बाजार करने आई थी। जहां ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।दोनों मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
वही सूचना पर भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान काफी लोगों की भीड़ जुटी हुई है।इस घटना की सूचना पर भभुआ विधायक भरत बिंद,भभुआ पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडेय भी पहुंची। जिला प्रशासन से मांग किया है कि वहाँ आये दिन घटनाए होती रहती है। जिसको देखते हुए वहाँ ज्यादा प्रशासन का ड्यूटी मांग किया है। मृतकों के परिजनों को भी मुआवजा देने का मांग किया है।
