सरपंच को जान से मारने की मिली धमकी, ग्राम कचहरी में फैसला से नाराज पिता पुत्रों ने पंजी, कॉपी फाड़ा, कुर्सियां भी तोड़ी

मामला पसाई पंचायत के ग्राम कचहरी का

 सरपंच ने बेलाव थाने में आवेदन देकर धमकी देने वाले के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

 रामपुर कैमूर। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के पसाई पंचायत के ग्राम कचहरी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां ग्राम कचहरी के सरपंच द्वारा जमीनी विवाद को लेकर फैसला सुनाया गया तो वादी और उसके दो बेटे द्वारा अपने पक्ष में फैसला नहीं होने पर ग्राम कचहरी से सरपंच उलझ गया और फैसले की कॉपी और पंजी को फाड़ते हुए सरपंच को ही जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसके बाद ग्राम कचहरी में हंगामा मच गया।

 घटना शनिवार को पसाई पंचायत के खजुरा महावीर मंदिर के पास पंचायत भवन स्थित ग्राम कचहरी का है। इस मामले में पसाई पंचायत के सरपंच दीपक कुमार द्वारा बेलाव थाने में धमकी देने वाले सहित तीन लोगों के खिलाफ आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सरपंच द्वारा थाने में दिए गए आवेदन भी दिया गया है। 

सरपंच दीपक कुमार ने बताया कि ग्राम कचहरी की बैठक में बसुहारी गांव के झगडू राम उर्फ जगरोपन राम पिता स्व लाचारी का तीन भाइयों का जमीन विवाद का मामला है। जिसका फैसला सुनाया गया तो झगडू राम नाराज हो गए।जब फैसला नहीं माना गया तो मैंने कहा आप कोर्ट जा सकते है। लेकिन फैसले का कापी क्यों फाड़ा जायेगा।

 इसके बाद हल्ला हंगामा करते हुए झगडू राम और उनके दो पुत्र अशोक राम और उमेश राम द्वारा हाथो से बैठक की पंजी और फैसले की कापी छीन कर फाड़ दिया गया।झगडू ने सभी पंचों और सदस्यो के सामने ही मुझे गोली मारने की धमकी दी। 

कचहरी का काम घंटो बाधित रहा। ग्राम कचहरी में उपस्थित सदस्यों को अपमानित किया। जबकि  इस दौरान कुछ कुर्सियों को भी तोड़ दिया गया। इस घटना के कारण मुझे मानसिक तनाव हो गया है। इसलिए मैंने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। 

बोले थानाध्यक्ष 
इस मामले में पूछे जाने पर बेलाव थानाध्यक्ष सुहैल अहमद ने बताया कि पसाई पंचायत के सरपंच दीपक कुमार द्वारा ग्राम कचहरी में हुए विवाद को लेकर आवेदन देकर तीन को खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top