भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के रामगढ़ के पवरा पहाड़ी पर विश्व के प्राचीनतम मंदिरों में शुमार माता मुंडेश्वरी का मंदिर है। जहां मंगलवार को कैमूर के नवागत डीएम सावन कुमार पहुंचे। मां मुंडेश्वरी के दरबार में मत्था टेंक कर दर्शन पूजन किया।
डीएम ने पदभार संभालने से पहले माता के दरबार पहुंचे तो उन्हें मंदिर के पुजारी द्वारा विधि विधान से मां मुंडेश्वरी का आरती पूजन कराया गया। साथ ही मंदिर की विशेषता के बारे में भी बताया गया है। इस दौरान जिले के कई वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
मां मुंडेश्वरी मंदिर से दर्शन पूजन के बाद कैमूर के 23 वें डीएम के रूप में सावन कुमार अपने कार्यालय कक्ष पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। बता दें डीएम सावन कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के आईएएस अधिकारी है। इसके पहले वे शेखपुरा में डीएम के रूप पदस्थापित थे।बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा ट्रांसफर होने पर वह कैमूर के डीएम बने है।
जबकि कैमूर के निर्वतमान डीएम नवदीप शुक्ला का ट्रांसफर होने के बाद पटना में पशुपालन विभाग में निदेशक के रूप में पदस्थापित किया गया। भभुआ परिसदन में निवर्तमान डीएम का विदाई हुआ। जिसमें जिले के कई विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। जहां उनके कार्यकाल की सराहना की गई।
