भभुआ कैमूर। सोमवार को रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के सबार गांव के दुर्गावती नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से झाली गांव के सेवानिवृत चौकीदार के बेटे की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। जबकि सूचना पर पहुंची करमचट थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतक की पहचान झाली गांव के सेवानिवृत चौकीदार बाबूलाल पासवान के 45 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश पासवान उर्फ मंटू पासवान के रूप में हुई है। मृतक के चचेरा भाई सुभाष पासवान ने बताया कि वह सुबह में चेनारी साइकिल से किसी काम से गया था। चेनारी से आने के दौरान दुर्गावती नदी में किनारे कपड़ा और चप्पल निकालकर स्नान करने लगा। इसी बीच गश्ती आ होगा और डूबने से उसकी मौत हो गई।
सबार पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर में गांव ने फोन किया की नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। तुरंत पहुंचा। लडको ने बताया कि सबार नाथ बाबा के बरगद के पेड़ के पास खेलने के लिए पहुंचे तो देखा तो नदी में किसी का लाश तैर रहा है। लेकिन इसके पहले स्नान के दौरान कैसे डूबे यह किसी ने नहीं देखा और न ही पता चला।
हालांकि जहां मृतक नदी में डूबा है वहां पर घटने भर ही पानी चल रहा है। इसके बाद सात आठ लड़कों ने पानी से बाहर निकाला। पेट के बल लिटा कर पानी निकालने का प्रयास किया। लेकिन मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे सबार पैक्स अध्यक्ष ने करमचट थाने की पुलिस और परिजनो को सूचना दिया।
घटना की सूचना के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। परिजन भी पहुंचे। पुलिस ने परिजनो के पहुंचने पर जानकारी प्राप्त कर शव पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।
मृतक के तीन बेटियां और एक बेटे है
परिजनो ने बताया कि मृतक का तीन बेटियां और एक बेटा है। जिसमें सोनम कुमारी और ज्योति कुमारी शादी हो गई है। ज्योति की 15 दिन पहले ही शादी हुई थी। पम्मी कुमारी 17 साल और नीतीश कुमार 15 साल का बताया जाता है। जबकि मृतक अपने चार भाईयो में सबसे बड़ा था। भाईयो में दूसरे नंबर पर राजू पासवान, तीसरा छठु पासवान और चौथा सोनू पासवान है। जो पिता के सेवानिवृत होने से पहले झाली गांव का चौकीदार बना है।
परिजनो का रो रोकर बुरा हाल
झाली गांव में जैसे सेवानिवृत चौकीदार बाबूलाल पासवान के बेटे की सबार गांव के दुर्गावती नदी में डूबने से मौत की जानकारी मिली गांव में कोहराम मच गया। घटना के बाद मृतक के परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक की दरवाजे पर लोगों की काफी भीड़ जुटी रही। मृतक की पत्नी मंजू देवी रोते रोते बेहोश हो जा रही थी। जिसे गांव की महिलाओ द्वारा पानी की छींटे डालकर होश में लाया जा रहा था।
बोले थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सेवानिवृत चौकीदार बाबूलाल पासवान के बेटे की दुर्गावती नदी में डूबने से मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
