KAIMUR। कैमूर जिले के नुआवं थाना क्षेत्र के रामपुर में एक विवाहिता का संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान नुआवं थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार की 23 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी के रूप में हुई है।
मृतक विवाहिता के पिता उत्तर प्रदेश के जमनियां थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी नंदकिशोर राम ने बताया अपनी लड़की का नुआवं थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी स्वर्गीय श्रीपति राम के लड़के शैलेंद्र कुमार से शादी किया था। शादी करने से पहले तय था कि अपनी लड़की की शादी में जो कुछ समझ में आएगा मैं दूंगा।
लेकिन शादी करने के बाद लड़की के ससुराल वालों द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। दूसरे रिश्तेदार के माध्यम से भगीना गोलू कुमार द्वारा बताया गया कि आपके लड़की का ससुराल में मौत हो गई है। जब लड़की के ससुराल रामपुर पहुंचा तो लड़की को जमीन पर सुलाया गया था।
उसके बाद पुलिस को सूचना की गई। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई है। जिसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वही लड़की के मायके वालों ने आशंका जताते हुए कहा कि लड़की को दहेज को लेकर फांसी लगाकर हत्या कर दिया गया है। जहां पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर जांच कर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। हत्या है या आत्महत्या।
