करमचट थाने में बकरीद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, अफवाह फैलाने वाले की खैर नहीं

रामपुर। रामपुर प्रखंड के करमचट थाना के प्रांगण में शनिवार को ईद उल अजहा यानी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने की। शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों की जनप्रतिनिधियों एवं लोगों ने हिस्सा लिया। 

थानाध्यक्ष ने शांति समिति की बैठक में आए हुए लोगों से कहा कि 29 जून को बकरीद का पर्व मनाया जायेगा। इस पर्व को आपसी सौहार्द और भाई के साथ मनाए। किसी भी प्रकार की किसी के द्वारा अफवाह फैलाया जाता है तो इसकी सूचना थाने की पुलिस को दे। जिसके बाद पुलिस द्वारा तत्काल एक्शन लिया जाएगा।

 बकरीद के दिन मस्जिदों एवं नमाज वाले स्थल पर पुलिस अधिकारी और जवान की भी तैनाती रहेगी। बकरीद को लेकर विभाग के द्वारा दिए गए गाइडलाइंस के बारे में लोगों को बताया गया और शांतिपूर्वक तरीके से बकरीद पर्व मनाने की अपील की गई। इस मौके पर सबार सरपंच प्रतिनिधि फकरुद्दीन अंसारी, सुरेंद्र प्रजापति सहित कई जनप्रतिनिधियों और लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top