फोटो. दुर्गावती जलाशय पर पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे लोग
कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
भभुआ/कैमूर. कैमूर व रोहतास के सीमा पर अवस्थित दुर्गावती जलाशय नए साल पर दीदार करने के साथ पिकनीक मनाने के लिए बच्चें, युवा, नौजवान सभी के लिए खास रहा. यह डैम अपनी रमणियता व प्राकृतिक सुंदरता को ले पूर्व से ही आकर्षण का केंद्र रहा है.
जब से दुर्गावती जलाशय परियोजना का निर्माण हुआ तब से लोग इसे एक बार देखने के लिए तो कैमूर,रोहतास व अन्य जिलों व राज्यो से आते है. मंगलवार को नया साल के अवसर पर यहां पर घूमने व पिकनीक मनाते हुए एक अलग ही नजारा दिखा. दुर्गावती डैम को जाने वाली सबार भीतरीबांध पथ पर सुबह से ही गाड़ियों की चलने लगी. कोई बोलेरो,स्कॉर्पियो, पिकअप आदि वाहन से जाते हुए देखे गए. सबसे ज्यादातर बाइक से घूमने व पिकनीक मनाने के लिए जाने वाले लोगो का तांता लगा रहा.

- हर तरफ दिखा जश्न का नजारा
जिले के युवा किशोर व बच्चें भी नये साल को नये अंदाज में मनाने में पीछे नहीं रहे. इसको लेकर युवाओं की टोलियां जिले के पहाड़ी क्षेत्रों के अलावा विभिन्न पिकनिक स्पॉट्स पर अपने- पने सुलभ साधनों से पहुंची. यहां जश्न का नजारा देखते ही बन रहा था.
विभिन्न पिकनिक स्पॉट्स पर युवा कहीं लिट्टी-चोखा, तो कहीं नॉन वेज पकाकर मौज मस्ती करने में मशगूल दिखे . हजारों की संख्या में लोगों ने नववर्ष को लेकर शहर के इकलौते सिटी पार्क, हवाई अड्डा मैदान व सुअरा नदी के समीप मैदान के अलावा कई पिकनिक स्पॉट्स पर पहुंच कर मौज मस्ती की.

#अमरीश ने रंगोली बना कर नए साल का किया स्वागत
भभुआ शहर की सड़क पर नए साल के आगमन पर रात में रंगोली बना कर कैमूर का होनहार कलाकार अमरीश तिवारी ने कुछ नए अंदाज में नए साल का स्वागत किया। जो मंगलवार की सुबह शहर में कलाकार की रंगोली चर्चा का विषय बना रहा.
- सड़कों पर युवकों द्वारा बनाया गया रंगोली
जिले में शहर व ग्रामीण क्षेत्र सड़कों पर बच्चों व युवाओं द्वारा रंगोली बना कर नये साल का स्वागत किया गया. भभुआ शहर ,सबार-भभुआ मुख्य पथ,चेनारी - बेलाव पथ व अन्य गांव के सड़क व गली में मंगलवार के अहले सुबह में ही जग कर छोटे छोटे बच्चों व युवको द्वारा नए साल के स्वागत के लिए विभिन्न रंगों से रंगोली के रूप में हैप्पी न्यू ईयर 2019 टू वेलकम व नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाए लिखा हुआ देखा गया.
सोशल मीडिया पर दिन भर चलता रहा बधाई संदेश
नया साल का बधाई संदेश एक माह पहले से ही सोशल मीडिया पर चल रहा था. सोमवार के रात 2018 के अलविदा होने के बाद 12 बजे के बाद नये साल का बधाई का संदेश का शुरू हो गया. मंगलवार को अहले सुबह से ही छोटे छोटे बच्चें, युवा व अन्य लोग जागकर अपने संबंधी को हैप्पी न्यू ईयर, नए साल मुबारक हो कहते देखा गये. इसके साथ ही कोई फोन, एसएमएस, व्हाट्स एप, फेसबुक आदि सोशल मीडिया के माध्यम से नया साल का बधाई संदेश दिन भर व देर रात तक चलता रहा.
- सुरक्षा व्यवस्था रही चौकस
कैमूर व रोहतास जिले से हजारों लोग मंगलवार को नए साल के अवसर पर घूमने व पिकनीक मनाने के लिए पहुंचे हुए थे. वहीं डैम पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किया गया था. जगह जगह पर पुलिस तैनात रही. करमचट थानाध्यक्ष द्वारा डैम पर वाहन नहीं ले जाने के लिए डैम के नीचे भीतरीबांध गांव के पुराने करमचट थाना व सिचाई कॉलोनी के पास बैरिकेडिंग किया गया था. थानाध्यक्ष कोमल तिवारी ने बताया कि बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोकने के कारण डैम के पथ पर लंबी वाहनों की कतार नहीं लग पायी है. नहीं तो डैम के पथ पर लंबी लाइन लग जाती। इस बार डैम तक वाहनों को आने से रोका गया है. ताकि जाम की समस्या उत्पन्न न हो. लोग अच्छे घूमते फिरते हुए नये साल का जश्न पिकनिक मनाया है. इस दौरान कई विभाग के अधिकारी, कर्मी व कई जनप्रतिनिधि नये साल पर घूमने व पिकनीक मनाने के लिए पहुंचे थे.