कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
भभुआ कैमूर। कहते है जिनमें जज्बा व लगन होता है तो किसी भी क्षेत्र में अपने परिश्रम के बदौलत मुकाम हासिल कर ही लेता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है कैमूर के एक बेटा व बेटी ने। जिनका चयन विद्यालय स्तरीय नेशनल हॉकी अंडर 14 के लिए चयन हुआ है। जो रविवार को पटना प्रशिक्षण के लिए रवाना हुई है। प्रशिक्षण के लिए रवाना होने के पूर्व हॉकी कोच ओमप्रकाश द्वारा दोनों चयनित खिलाड़ियों को एक एक हॉकी स्टिक दिया गया। इन दोनों खिलाड़ियों में अंडर 14 बालिका वर्ग में कैमूर के रामपुर प्रखंड के बहेरी गांव के सुरेश पाल की बेटी संध्या कुमारी का तो वही बालक वर्ग 1अंडर 14 में भभुआ प्रखंड के ढहनिया गांव के रामसूरत राम के पुत्र रामबाबू का चयन हुआ है। हॉकी कोच ओमप्रकाश ने बताया कि इनका चयन पहले जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में होने के बाद राज्यस्तरीय विद्यालय हॉकी के लिए चयन होने के बाद अब नेशनल लेवल के लिए अंडर 14 हॉकी के लिए हुआ है। जो पटना में नेशनल स्तर खेलने के लिए प्रशिक्षण होगा।
संध्या का प्रशिक्षण पटना शास्त्री नगर उच्च विद्यालय में तो रामबाबू का प्रशिक्षण पटना के पाटलिपुत्रा कॉम्प्लेक्स में 30 दिसंबर से शुरु होगा। सीनियर हॉकी खिलाड़ी इमरान अली, अशोक कुमार, अजीत कुमार, विशाल कुमार आदि ने खिलाड़ियों व लोगो ने आगे बढ़ने की कामना करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी है।

