नए साल पर दुर्गावती जलाशय का पैदल ही करना पड़ेगा सैर, भीतरीबांध में रहेगा पुलिस का बैरियर, रोक ली जायेगी सभी वाहन

कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
#जाम से निजात व चोरी की घटना न होने के लिए पुलिस ने की व्यवस्था, 
#करमचट थानाध्यक्ष ने शांति समिति की बैठक में कहा, पुलिस बल की रहेगी तैनाती
भभुआ/कैमूर। कैमूर जिले के करमचट थाना में नए साल के पहले दिन को शांतिपूर्वक मनाने के लिए शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष कोमल तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नए साल के जश्न को शराब पीकर नहीं मनाने, वाहन धीरे चलाने व शान्तिपूर्वक मनाने की अपील की गई। बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि अपने गांव की छोटी छोटी मारपीट व अन्य समस्याओं को सरपंच से मिलकर की सलटा ले। जब मामला नहीं संभल पाए तो थाना के पास भेंजे। यह भी कहा कि अगर आपके गांव में कोई शराब पीता है और बेचता है तो इसका सूचना पुलिस को दे आपका नाम गुप्त रखा जायेगा। पुलिस की मदद करें।
बैठक में थाना क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियो व गणमान्य लोगों ने भाग लिया। वही कहा गया कि दुर्गावती जलाशय पर नए साल पर पिकनिक मनाने वाले के भीतरीबांध सिंचाई कॉलोनी के बैरियर लगाया जायेगा।
 ताकि सभी लोग अपना दो पहिया व चार पहिया वाहन यही पर लगा देंगे ताकि न जाम की समस्या होगी और न ही चोरी होगी। इस पुलिस बल भी तैनात रहेगी। मौके पर जमादार बीएस यादव, 
प्रमुख प्रतिनिधि कुंवर सिंह, पूर्व प्रमुख बबन राम,  पूर्व मुखिया रामकेशी राम, सरपंच प्रतिनिधि फकरुद्दीन अंसारी, मुन्ना चौबे, रविन्द्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, इजहार अंसारी, मंटू सिंह, लालबाबू चौकीदार सहित कई लोग शामिल थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top