जगदहवा डैम : प्रकृति की अद्भुत छंटा के साथ मिलती है सुखद अनुभूति, पिकनिक का नए साल का उठाये लुफ्त

कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल की विशेष रिपोर्ट

# कैमूर के चैनपुर में स्थित है जगदहवा डैम, जिला मुख्यालय से 17 किमी है दूर
भभुआ/कैमूर. जिले के चैनपुर प्रखंड के कल्याणीपुर के पास जगदहवा डैम अवस्थित है. यह कैमूर के पहाड़ियो से घिरा हुआ है. जो हर साल नये साल के मौके पर पिकनिक मनाने के लिए लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है. इस साल भी जगदहवा डैम पिकनिक मनाने के लिए तैयार है. अगर आप नये साल पर पिकनिक मनाने के तैयार है तो यहां पर पहुंच सकते है. यहां पर प्रकृति की अनोखी छटा देखने को मिलती है.
मनमोहक वादियां
लोगों का कहना है कि यहां पर पिकनिक मनाने या घूमने के लिए पहुंचने के बाद एक सुखद महसूस होती है. यहां से आने का मन नहीं करता है. बरसात के दिनों में चारों तरफ हरा भरा पेड़ पौधे देखने पर एक अलग ही अनूभूति प्राप्त होती है. यहां पर कैमूर जिले के साथ साथ रोहतास, उत्तर प्रदेश के कई जिले के लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते है. इसके लिए अलावे यहां पर सालों भर लोग पिकनिक मनाने के पहुंचते है. यहां की सुंदर व मनमोहक वादियों के बीच पिकनिक मनाने के लिए बात ही कुछ अलग होता है.
सिचाई के लिए बना है डैम 
इसे कुहिरा नदी पर सिंचाई विभाग द्वारा करोड़ो की लागत से बनवाया गया है. इस डैम के होने जाने से चैनपुर व चांद प्रखंड के सैकड़ों गांवों के हजारों एकड़ खेतों की सिंचाई होती है. इस डैम के निर्माण हो जाने से किसानों को काफी राहत मिलने लगी है.
पर्यटकों को करता है आकर्षित
जिले के पर्यटन स्थल में से एक जगदहवां डैम कैमूर की पर्वत श्रृंखला के बीच स्थित है. जो पर्यटकों को एक बार देखने के लिए हमेशा अपनी ओर खिंचता है. यहां पर जो एक बार घूमने के लिए जाता है. पहाड़ों की सुंदर वादियों पयर्टकों को अपनी ओर बरबस खिंचने लगता है. यह डैम चैनपुर प्रखंड के कुहिरा नदी पर बना हुआ है.
नए साल पर पहुचते है हजारो लोग
इस डैम के फॉल से गिरने वाली पानी की कलकल आवाज दिलों को सुकून देता है. नये साल पर पिकनिक मनाने के लिए हजारों लोग पहुंचते है. यहां पर पहुंचने वाले लोग पिकनिक में विभिन्न तरह के व्यंजनों का लुफ्त उठाते है. इसके साथ ही सुंदर पहाड़ों का भी घूम कर आनंद लेते है.
सुविधाओ का है अभाव 
पर्यटकों का कहना है कि जगदहवा डैम पर सुविधा का अभाव है. यहां पर सिर्फ एक चापाकल है. जिसके पानी में आयरन होता है. इसे पीने पर तबियत खराब होने का डर बना रहता है. इसके साथ ही यहां पर बिजली बत्ती की व्यवस्था भी नहीं है. इससे आने वाले पर्यटकों को काफी परेशानी होती है.
कैसे पहुँचे
जगदहवां डैम की दूरी जिला मुख्यालय से 17 किमी व चैनपुर प्रखंड मुख्यालय से 7 किमी है. यहां पर दो रास्ते से पहुंच सकते है. एक रास्ता चैनपुर के हरसुबह्म धाम से जाने वाली पथ है दूसरा रास्ता चैनपुर के ही मदुरना गांव से बख्तियार खां खिलजी नौघड़ा होते हुए जगदहवा तक जाती है. वही भगवानपुर प्रखंड के लोग या भभुआ के लोग भगवानपुर के रास्ते जगदहवा डैम जाना चाहते है तो मातर गांव के पश्चिम ईट भट्ठा के पास से जगदहवां डैम तक पहुंचा जा सकता है.  

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top