रामपुर/कैमूर। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के बेलांव थाना क्षेत्र के तराव गांव के दक्षिण पहाड़ी की तलहटी में शुक्रवार की रात सब्जी की खेत की रखवाली कर रहे पिता पुत्र की धारदार हथियार से गर्दन काटकर अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या कर दिया।शनिवार को शव को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा सदर अस्पताल भभुआ में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
रविवार को रामपुर बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने मृतक के घर पहुँच कर मृतक पिता पुत्र के दोनों पत्नी को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20-20 हजार का चेक दिया। वही कबीर अंत्येष्टि के तहत खरेंदा पंचायत की मुखिया किरण देवी द्वारा तीन-तीन हजार का चेक दिया गया। वही प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ व हरसंभव मदद करने की बात कही गयी।
मृतक के घर पर दूसरे दिन भी परिजनों की चीख पुकार मची हुई थी। किसी रिश्तेदार या शोक संवेदना व्यक्त करने आने वाले लोगों के सामने आंखों में आंसू आ जाते है। परिजन रोने लगते है। जिसके बाद सबकी आंखे डबडबा जा रही थी। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार, पंचायत सचिव रामजनम राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

