कैमूर में गोपालगंज के तिहरे हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए भाकपा माले ने दिया धरना

भगवानपुर कैमूर
। भगवानपुर प्रखंड के मोहनपुर गांव में रविवार को भाकपा माले के जिला कमेटी के सदस्य सियाराम 
के नेतृत्व में गोपालगंज के तिहरे हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए धरना दिया गया। इस दौरान कहा गया कि गोपालगंज के हथुआ के जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय और बिहार की सत्ता में शामिल भाजपा संरक्षित अपराधियों द्वारा किए गए जनसंहार के खिलाफ लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए धरना देते हुए राष्ट्रव्यापी प्रतिशोध जताया गया।

 माले द्वारा कहा गया कि गोपालगंज के रूपनचक के तिहरे हत्याकांड के साजिशकर्ता जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय को अविलंब गिरफ्तार करने,  विधानसभा सदस्यता रद्द करने, मृतक के परिवार को एक करोड़ मुआवजा देने की सरकार से मांग की गई। मौके पर जिला कमेटी सदस्य का. बबन सिंह, प्रखंड कमेटी सह नेत्री कामरेड सत्यवन्ति देवी, श्री कवल राम, सतेंद्र राम, जितेंद्र कुमार, विनोद राम उपस्थित थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top