तब से यह प्रशासनिक पदाधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी,पुलिस कर्मी, शिक्षकगण एवं सफाईकर्मी अपनी जान जोखिम में डाल कर पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में चिकित्सक,पुलिस तथा सफाई कर्मी ही हमारे रक्षक है।पूरे समाज को अपने सभी कोरोना वारियर्स पर गर्व है जो अपने परिवार को छोड़कर हमारे रक्षा में लगी हुई है.इन लोगों के मनोबल को बढ़ाने के लिए हम सभी साथियों द्वारा आज इनलोगो को सम्मानित किया गया है.
मौके पर मुखिया सौरभ पासवान,बबलु पाल,इमरान खान,अवधेश यादव,हनीफ़ खाॅ, निरज यादव,सुनील खरवार,तस्लीम अली,शशिकान्त यादव,नरेन्द्र यादव, मुन्ना यादव,शशिकान्त राम,गोविंद यादव,सतीश यादव,संतोष शर्मा,शमशेर अली,अमोद यादव,बबलु यादव, विश्वजीत कुशवाहा आदि मौजूद थे.


