शादी के एक दिन पहले ही प्रेमी के साथ घर से फरार हो गयी युवती, मंदिर में जाकर रचा शादी

धनबाद/झारखंड
। आज युवती की शादी की बारात आने वाली थी। घर में सभी तैयारियां हो रही थी। लेकिन शादी से एक दिन पहले ही वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। प्रेमी के साथ युवती ने भाग कर शादी कर ली। यह मामला धनबाद का बेंगावाद का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दुंदो गांव की रहने वाली युवती के परिजनों ने किसी और लड़के से उसकी शादी तय की थी।लेकिन युवती को परिजनों द्वारा तय किया गया रिश्ता मंजूर नहीं था। लेकिन परिजनों द्वारा उसकी दूसरे लड़के से शादी तय कर करा रहे थे। शादी की सभी तैयारी पूरी हो चुकी थी। लेकिन उसके एक दिन पहले ही युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। 
 
बताया जाता है कि युवती अपने गांव के ही एक लड़के से प्यार करती थी। दोनों का कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन घरवाले नहीं चाहते थे कि लड़की की शादी उसके प्रेमी के साथ हो। जब प्रेमिका की शादी की बात प्रेमी को पता चली तो दोनों ने घर से फरार होने का प्लान बनाया और शादी के एक दिन पहले ही दोनों भाग गए। 

जिसके बाद दोनों प्रेमी प्रेमिका ने बेंगावाद थाना में पहुँच कर पुलिस को अपनी प्रेम कहानी बतायी।  पुलिस द्वारा प्रेमी और प्रेमिका दोनों पक्षों के परिजनों को थाने पर बुलाकर समझाया। जिसके बाद परिजन तैयार हो गए और फिर दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी मंदिर में पुलिस द्वारा कराई दी गयी। 
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top