प्राचीन मां मुंडेश्वरी मंदिर के पहाड़ी के गुफा के पास शिवलिंग सहित अन्य संगमरमर की मिली मूर्तियां
Kaimurlivenews.blogpost.com न्यूज डेस्क
भभुआ/ कैमूर. बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड में विश्व के सबसे प्राचीन मंदिरों में मां मुंडेश्वरी का नाम सुमार है. जहां पर अध्यात्म से जुड़े बहुत से रोचक तथ्य है. यह मंदिर बिहार के साथ साथ देश के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है. माँ मुंडेश्वरी का मंदिर भगवानपुर अंचल के रामगढ़ गांव अंतर्गत पवरा पहाड़ी पर धरातल से 608 फीट की ऊँचाई पर स्थित है. यह प्राचीन मंदिर पुरातात्विक धरोहर ही नहीं, अपितु तीर्थाटन व पर्यटन का जीवंत केन्द्र भी है. इसी पहाड़ी पर मां मुंडेश्वरी मंदिर के नजदीक दक्षिण दिशा में जीभी माई की गुफा के समीप शिवलिंग सहित अन्य देवी देवताओं की संगमरमर व पत्थर की बनी विभिन्न मूर्तियां मिली है. प्राप्त जानकारी बताया जाता है कि क्षेत्र के गांव के कुछ युवक नए साल पर मुंडेश्वरी मंदिर के पहाड़ी पर पिकनिक के लिए स्थान की तलाश कर रहे थे. इसी बीच कि एक गुफा में संगमरमर और पत्थर की बनी कई मूर्तियां देखी गयी. इन मूतियों में भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग, लक्ष्मी जी, पार्वती जी का अरघा, गणेश जी ,ब्रह्मा जी आदि की छोटी छोटी कई मूर्तियां मिली है. इन मूर्तियों की जानकारी होने के बाद धार्मिक न्यास समिति के सचिव द्वारा सभी मूर्तियों को लाकर मां मुंडेश्वरी मंदिर के ऊपर रखवाया गया. जानकार सूत्रों के मुताबिक व लोगों के उम्मीद लगायी जतायी जा रही है कि, लगभग दो ढाई साल पहले मंदिर के नजदीक गुफा में दास नाम का साधु रहता था. जो कहीं से लाकर उन सभी मूर्तियों को वहां रख दिया होगा. मां मुंडेश्वरी के मंदिर में चोरी होने के बाद पुलिस द्वारा उस साधु को वहां से भगा दिया गया. इसके बाद से उक्त स्थान पर लोगों का आना-जाना कम हो गया. लेकिन क्षेत्र के युवकों के द्वारा पिकनिक के लिए जगह की तलाश के दौरान मिली मूर्तियां काफी चर्चा की विषय बना हुआ है.
फोटो - युवाओं द्वारा मिली संगमरमर की शिवलिंग व अन्य मूर्तियां
प्राचीन मां मुंडेश्वरी मंदिर के पहाड़ी के गुफा के पास शिवलिंग सहित अन्य संगमरमर की मिली मूर्तियां
बुधवार, दिसंबर 20, 2017
