Breaking news: भगवानपुर में हाथी ने एक हवलदार को कुचला हुई मौत, फॉरेस्टर घायल

Breaking news: भगवानपुर में हाथी ने एक हवलदार को कुचला हुई मौत, फॉरेस्टर घायल 

Kaimurlivenews.blogpost.com न्यूज डेस्क
- पहले एक व्यक्ति को मार कर चुकी है घायल
- दो दिनों में पकड़ में नहीं आयी हाथी, अब भी लोगों के बीच बना है भय 
भभुआ/कैमूर . जिले के भगवानपुर थाना के बजडीहवा गांव में बुधवार से ही आतंक मचाया हुआ था. जब लोगों को जंगल से हाथी आने की सूचना व देखा तो दहशत का माहौल कायम हो गया. विभागीय सूत्रों के मुताबिक गुरुवार शाम तक हाथी को पकड़ने या जंगल मे जाने के बारे में सूचना नहीं मिल पायी है. वन विभाग व स्थानीय पुलिस लगातार तूूतीआइन बांध के  स्थल के आस पास गश्त कर रही है. सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि गुरुवार के शाम 7 बजे अचानक जंगल से हाथी निकली और वहां तैनात पुलिस व वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया. इसमें एक हवलदार को हाथी ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत होने व वही एक फॉरेस्टर की घायल होने के बारे में बताया जा रहा है. मृत हवलदार वन विभाग के नसीमुद्दीन बताया जा रहा है. हवलदार को पटक कर उसके सर को पैर से कुचलकर मार कर हुआ हो गया. हाथी की सूचना पर वन विभाग की टीम पकड़ने के लिए गई थी. दो दिनों से हाथी आने की सूचना पर वन विभाग हाथी की कर रही थी तलाश. मृतक हवलदार का शव सदर अस्पताल भभुआ पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. फॉरेस्टर को भी इलाज के लिए भेजा गया.

- हाथी के मिले थे पदचिन्ह 

बूधवार के सुबह 4 बजे हाथी को किसानों द्वारा देखा गया था. इसके बाद हाथी का पदचिन्ह ओरगांव के तूतीआइन बांध पास देखा गया. लोगों द्वारा तत्काल हाथी आने की सूचना वन विभाग व स्थानीय थाना को दिया गया. बूधवार पूरे दिन व रात वन विभाग उक्त बांध के पास गश्त करते रही. गुरुवार को भी पूरे वन विभाग की टीम हाथी को पकड़ने के लिए तैनात रही. इसके साथ ही लोगों से अपील किया जाता रहा कि बांध व जंगल मे नहीं जाए. गौरतलब है कि बूधवार की सुबह 4 बजे तूतीआइन बांध के दो लकड़हारे जंगल से लकड़ी लेकर आ रहे थे. इसी बीच हाथी ने एक लकड़हारे को अपनी सूढ से धक्का मार दिया. जिससे वह घायल हो गया और वहां से हाथी को देखने के बाद किसी तरह जान बचा कर भागते हुए झाड़ी में छुप गया. सुबह होने के बाद झाड़ी से बाहर निकला और लोगों को जानकारी दिया. हाथी आने की सूचना मिलते ही तत्तकाल वन विभाग से डीएफओ सत्यजीत कुमार स्थल पर पहुँच गए. इसके बाद हाथी के पदचिन्ह को फोटोग्राफी कराया और घायल व्यक्ति से पूछताछ किया. इसके बाद स्थल पर वन विभाग की टीम तैनात हो गयी. डीएफओ द्वारा पश्चिम बंगाल के बाकुर व पटना जु से हाथी पकड़ने के लिए टीम बुलाया गया था. मिली जानकारी के अनुसार शाम तक टीम नहीं पहुँच पायी थी. इसके साथ हाथी भी पकड़ में नहीं आयी थी. वन विभाग के अधिकारियों द्वारा स्थल के पास कैंप किया गया है. इसके साथ ही लोगों को शान्ति बनाये रखने व सचेत रहने के बारे में जानकारी दिया जा रही है. टीम के पहुँचते ही आगे की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. लेकिन सूत्रों के हवाले की मिली जानकारी के अनुसार, देर शाम  जंगल से हाथी निकल कर स्थल पर तैनात वन विभाग व पुलिस की टीम पर हमला कर दिया. इसी में एक हवलदार की मौत व एक फॉरेस्टर घायल बताया जा रहा है.
फोटो -  हाथी का पदचिन्ह, घायल व्यक्ति से पूछताछ करती पुलिस

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top