बिहार में यहां अधिकारी की नहीं, मुखिया के पति की चलती है पावर, करायी यह काम, पढ़े पूरी खबर


यहां प्रशासनिक रोक के बावजूद भी मुखिया पति द्वारा कराया जाता है काम,
चैनपुर से नीरज राजपूत की रिपोर्ट
- मुखिया पति सहित दस अज्ञात लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
- अधिकारी नहीं मुखिया के पति की चलती है पावर
 चैनपुर/कैमूर. थानाक्षेत्र के हाटा स्थित पूरब पोखरा पर प्रशासनिक रोक के बावजूद हाटा पंचायत के मुखिया पति द्वारा जबरन मिट्टी भरवाई का कार्य किया जा रहा था. इस मिट्टी भराई के कार्य के कारण हाटा के लोगों में काफी रोष व्याप्त है. तालाब में मिट्टी के कार्य के कारण यहां के लोग काफी आक्रोशित हैं. इस संबंध में हाटा के कार्तिक कुमार उर्फ पंकज केशरी ने मुखिया पति गोपाल यादव, बदाम यादव पिता गोपाल यादव, श्यामबिहारी जायसवाल, सोनू जायसवाल सहित दस अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्यवाई की मांग की गई है. पंकज केशरी ने बताया कि तालाब के जमीन पर पहले भी मुखिया पति द्वारा मिट्टी डालने का प्रयास किया गया था. जिस पर अंचलाधिकारी द्वारा रोक लगाया गया था. पंकज केशरी ने बताया कि इस रोक के बावजूद मुखिया पति गुरुवार को अचानक दस हथियार बंद लोगों के साथ मिट्टी भराई का कार्य जबरन शुरू करा दिया गया. इसकी सूचना हमलोगों द्वारा स्थानीय थाना को दी गयी. जिसके बाद पहुंची पुलिस को देख सभी सभी हथियारबंद लोग मौके से भाग निकले. 
 पंकज केशरी द्वारा थाने में दिए गए आवेदन में मुखियापति सहित अन्य लोगों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है. उन्होंने बताया कि इस मिट्टी भराई से लेकर मारपीट तक के सारी घटनाओं का हमलोग वीडियो बनाए थे. जिसको मुखिया पुत्र द्वारा छीनकर डिलीट कर दिया गया और रिकॉर्डिंग करने वाले युवक को भी उनलोगों ने पिट दिया. पंकज केशरी ने बताया कि मुखिया पति द्वारा हाटा के सभी केशरी समाज के लोगों को मारने-पीटने व बर्बाद करने की धमकी दी गयी. उन्होंने बताया कि काम के सिलसिले में उनलोगों को हमेशा बाहर जाना पड़ता है और हमलोगों पर कब हमला हो जाये ये कहा नहीं जा सकता. उन्होंने बताया कि पोखरे के पीड़ पर पौधा लगाकर उसकी घेराबन्दी की गई थी. जिसे मुखिया पति और उसके साथियों द्वारा तोड़ दिया गया और पौधे को भी क्षति पहुंचाई गई.
- बोले थानाध्यक्ष
इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय कुमार ने मामले की जांच कर कार्यवाई की बात कही गयी और अंचलाधिकारी चौधरी मुरली मनोहर प्रसाद राय ने मुखिया पति के ऊपर कार्रवाई करने की बात कही.
फ़ोटो - तालाब में की गयी मिट्टी भराई का कार्य

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top