मृतक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाहरणालय के समक्ष राजद ने दिया एक दिवसीय धरना,जाने क्या है मामला
Kaimurlivenews.blogpost.com न्यूज डेस्क@बंटी जायसवाल
- राजद ने मृतक पूरन चेरो के परिवार को नौकरी व 20 लाख रुपये देने की मांग
भभुआ/ कैमूर. शुक्रवार को जिला समाहरणालय के समक्ष राजद नेताओ व कार्यकर्ताओं द्वारा भगवानपुर पुलिस द्वारा पिटाई के उपरांत पूरन चेरो की हुई मौत के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. इसका अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी व संचालन भोलानाथ यादव ने की. धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कैमूर की पुलिस प्रशासन अराजक और अलोकतांत्रिक नीति पर काम कर रही है. बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार की राजशाही व्यवस्था से गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों का जीना मुहाल हो गया है. सरकारी स्तर पर सबसे ज्यादा शोषण दोहन व कई प्रकार के हिंसा का शिकार गरीब एवं समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के साथ हो रहा है. सरकार के मुखिया इन सारे अराजक व असंवैधानिक कार्यो के कारण लोग दिन प्रतिदिन असंवेदनशील होते जा रही है. परिणामस्वरूप राज्य भर में अत्याचार, भ्रष्टाचार, शोषण, घोटाला, हिंसा, आदि की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रही है. वक्ताओं का कहना था कि भगवानपुर थाना के पड़री गांव के पुरन चेरो का भगवानपुर पुलिस की पिटाई से मौत हो गयी. मृतक पूरन चेरो की दो पत्नियां है. एक पत्नी लक्ष्मीनिया देवी व शनिचरी देवी अपने मृत पति को शव को पुलिस से मांगती रही लेकिन पुलिस मृत पूरन चेरो को शव को परिजनों को सुपुर्द नहीं किया गया. जब कि बड़ा से बड़ा देशद्रोह, आतंकवादी आदि का मामला होने पर शव को परिजनों को सौंपा जाता है. लेकिन कैमूर पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसा नहीं किया गया. पूर्व विधायक सह राजद नेता रामचंद्र ने मृतक के परिजनों को नौकरी व 20 लाख की आर्थिक सहायता राशि, दोषी पुलिस कर्मियों को जांच करते हुए बर्खास्त करने, भगवानपुर में हुई घटना में छोटे छोटे व्यवसायियों के दुकान में मारपीट व तोड़ फोड़ किया गया. इनमें जो भी क्षति हुआ है. उसका क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जाये. इसके साथ कई मांगो को रखा गया. यह भी कहा कि पुलिस की कार्रवाई में कई लोग जख्मी हो गये है . मौके पर डॉ योगेश्वर सिंह यादव, विजयालक्ष्मी कुशवाहा, विक्रमा बिंद, बनारसी सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
फोटो - धरना पर बैठे राजद नेता व कार्यकर्ता
मृतक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाहरणालय के समक्ष राजद ने दिया एक दिवसीय धरना,जाने क्या है मामला
शुक्रवार, दिसंबर 22, 2017
