वन विभाग के मृतक हवलदार को यहां पर दी गयी शोक सलामी

वन विभाग के मृतक हवलदार को यहां पर दी गयी शोक सलामी
Kaimurlivenews.blogpost.com न्यूज डेस्क @बंटी जायसवाल
भभुआ/ कैमूर. शुक्रवार को पुलिस लाइन में वन विभाग के मृतक हवलदार नसीमुद्दीन खान को अधिकारियों व परिजनों की उपस्थिति में शोक सलामी दी गयी. इस मौके पर डीएफओ सत्यजीत कुमार, एसडीपीओ अजय प्रसाद, मेजर संतोष ओझा सहित कई पुलिस जवान व लोग उपस्थित थे. इसके बाद पुलिस द्वाफ हवलदार के परिजनों को शव को सौंप दिया गया. परिजन शव को अपने गांव गया जिले के गुरुआ थाना के सीमारू गांव ले गये. बताया जाता है कि मृतक हवलदार के चार पुत्र व तीन पुत्री है. डीएफओ ने बताया की वन विभाग के तरफ से मृतक परिजनो को 5 लाख रुपये देने का प्रावधान है. गौरतलब है गुरुवार के शाम हाथी की तलाश व रिहायशी में जाने से रोकने के लिए वन विभाग की टीम तैनात थी.इसी बीच पीछे आकर हाथी ने हमला कर दिया. जिसमें वनविभाग के हवलदार की मौत हो गयी.जिसके बाद अधिकारियों द्वारा तुरंत हवलदार को लेकर भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
- डीएम व एसपी भी पहुँचे
घटना की जानकारी होने के बाद सदर अस्पताल डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह व एसपी हरप्रीत कौर भी पहुँच. वहां पहुँच कर डीएम व एसपी ने मामले की जानकारी डीएफओ से ली.
फोटो - मृतक हवलदार को पुलिस लाइन में शोक सलामी देते अधिकारी व जवान

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top