चौपाल में किसानों को कम कीमत में ज्यादा पैदावार करने के बारे में दी गयी जानकारी

रामपुर @रजनीकांत दुबे
रामपुर. प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलाव के अकोढ़ी पंचायत भवन पर किसान चौपाल का आयोजन किया गया. जिसमे कृषि पदाधिकारी सरोज कुमार, कृषि समन्यवक मृत्युंजय सिंह, किसान सलाहकार सुमन कुमारी के द्वारा चौपाल को सम्पन कराया गया. किसान चौपाल में किसान व जनप्रतिनिधि उपस्थित होकर अपने समस्याओ व विचारों को रखा. बीएओ द्वारा  चौपाल में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओ के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी. वही अधिकारियों द्वारा किसानों से उनकी समस्याओं सम्बंधित निराकरण के लिए आवश्यक जानकारी दी गयी. साथ ही साथ किसानो को कम लागत में कैसे ज्यादा पैदावार की जाए और रासायनिक खाद की जगह जैविक व कम्पोस्ट खाद का उपयोग करने के बारे में बतया गया. किसानों का सुझाव लिया गया. किसानों के द्वारा चौपाल में कहा गया कि पूरा पैसा देने में काफी कठिनाई होती है.अगर अनुदान काट कर के मिलता तो अधिक से अधिक किसान लाभान्वित होते. क्रय से सम्बंधित किसानों की धान की खरीदारी पैक्स के द्वारा नही की जाती है.
-  पंचायत में चौपाल लगाने की तिथि
तिथि             पंचायत
19 दिसम्बर - अमाव
20 दिसम्बर - बड़कागांव
22 दिसम्बर -  बेलाव
23 दिसंबर - भीतरीबांध
26 दिसंबर - जलालपुर
27 दिसंबर  - खरेन्दा
28  दिसंबर - कुडारी
29 दिसंबर - पसाई
30 दिसंबर - सबार
फोटो - अकोढ़ी में किसान चौपाल में शामिल किसानों को जानकारी देते अधिकारी

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top