Breaking News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने वाराणसी में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

Breaking News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने वाराणसी में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
Kaimurlivenews.blogpost.Com न्यूज डेस्क
भभुआ/ कैमूर. शनिवार की सुबह कैमूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरफराज आलम ने वाराणसी में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. वे पथरी की रोग से ग्रसित थे. जिसका ऑपरेशन कराने के लिए वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल में दस दिन पहले गए हुए थे. पथरी के ऑपरेशन कराने के बाद बीमार हो गए थे. मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह लगभग 5 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इलाज के दौरान ही अंतिम सांस ली. इसके बाद ज्योहीं कैमूर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के निधन की खबर मिली, परिवार व कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ पड़ी. वे भभुआ वार्ड नम्बर 6 के निवासी थे. वे कांग्रेस का जिलाध्यक्ष के रूप में चार वर्षों से कमान संभाल रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें भभुआ स्थित आवास पर लाया जा रहा है इसके बाद श्रद्धाजंलि देकर मिट्टी दिया जायेगा. 

फोटो - कैमूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरफराज आलम( फाइल फोटो)


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top