- सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर के लिए भेजा वाराणसी
Kaimurlivenews.blogpost.com न्यूज डेस्क
कैमूर. जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के बड़वान कला गांव में शुक्रवार की शाम गेहूं पिसाई को लेकर शिकायत करने पर ग्राहक व आटा चक्की मालिक में तू तू मैं मैं और नोकझोंक हुई. इसके बाद एक पक्ष ग्राहक ने दूसरे पक्ष चक्की मालिक पर रिवाल्वर से हमला कर दिया. जिसमें दूसरे पक्ष के दो लोग घायल सुभाष सिंह व कमलेश सिंह बताये जाते है. जिन्हें भभूआ सदर अस्पताल में घायलों का इलाज के लिए लाकर भर्ती कराया गया. डॉक्टरों द्वारा घायलों का गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया. घायलों ने रात में भभुआ थाना के एएसआई ओम प्रकाश सिंह को दिए गये फर्द बयान में गांव के दो लोगों पर आरोप लगाया है. भभुआ पुलिस ने कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन अधौरा थाना भेज दिया है. दिए गए फर्द बयान में अधौरा थाना क्षेत्र के बड़वान कला निवासी सुभाष सिंह का कहना था कि शुक्रवार की शाम पांच बजे वह अपने आटा चक्की के पास खड़े थे. इस दौरान उनके चचेरे भाई कमलेश सिंह भी मौजूद थे. इसी समय गांव के विजय सिंह यादव व रामा सिंह यादव आकर गेंहू अच्छा नहीं पीसने की बात को लेकर बहस करने लगे. बात बढ़ने पर सुभाष सिंह दौड़ कर अपने घर गये उधर से रिवाल्वर ला कर हमलोगों के ऊपर हमला कर दिया. जिसमें एक गोली मेरी कमर और दूसरी गोली भाई के पैर में लग गयी है. गोली की आवाज सुन कर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुँच गये. गांव वालों के पहुँचते ही रिवाल्वर से गोली मारने वाले दोनों लोग भाग निकले. इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए रात में ही सदर अस्पताल पहुंचाया गया.
बिहार के इस गांव में ग्राहक द्वारा गेहूं पिसाई को लेकर चक्की मालिक को मारी गोली, दो घायल, जाने कहाँ का है मामला
शनिवार, दिसंबर 23, 2017
