BIG BREAKING : बहन के घर जा रहे रोहतास के बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

भभुआ कैमूर. कैमूर से बड़ी खबर आ रही है. जहां ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. जिसमें युवक की मौत हो गयी. घटना जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के परमालपुर गांव के पेट्रोल के पास भभुआ भगवानपुर पथ की है.मृतक की पहचान रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के शहर बगछरा गांव के रामेश्वर दूबे का 35 वर्षीय पुत्र दीपक दूबे के हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक अपने गांव से बाइक से भगवानपुर थाना क्षेत्र के मसही गांव के नंदकिशोर पांडेय के पुत्र उपेंद्र पांडेय से मृतक की बहन का शादी हुआ है.

 जहां वह जा रहा था. वह भभुआ से भगवानपुर पथ से होते हुए परमालपुर गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था. इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक दाहिने साईड में पेट्रोल पंप से डीजल लेने जा रहा था और ट्रैक्टर से बाईक सवार को टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घालय हो गया. जिसके बाद लोगों द्वारा घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भगवानपुर में ले जाया गया.

 जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया और गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस दौरान सूचना पर मसही गांव से मृतक युवक के बहन के घर वाले  भी पहुंच गये. वही घटना की सूचना पर मौके पर भगवानपुर पुलिस ने पहुंच कर मृतक युवक के बाईक को जब्त कर थाना लाया. वही पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है. वही मृतक के बहन के घर वाले द्वारा भभुआ सदर अस्पताल रेफर किये जाने के बाद ले गये. 

जहां सदर अस्पताल में भी घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया. वही वाराणसी ले जाते समय बीच रास्ते में ही घायल युवक की मौत हो गयी. लेकिन जब वाराणसी अस्पताल में पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया. घटना के सूचना के रो रोकर परिजनों का बुरा हाल हो गया है.   


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top