कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल
भभुआ/ कैमूर। आज यानी 8 जनवरी मंगलवार को सूबे के मुखिया नीतीश कुमार समीक्षा विकास यात्रा के तहत कैमूर दौरे पर आएंंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले के चैनपुर प्रखंड के करकटगढ़ गांव व दुर्गावती के धनेछा में आयेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैमूरवासियों को करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे। इसके लिए कैमूर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के सुरक्षा व सभा स्थल आदि सभी तैयारियां पूरी कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार पहले कैमूर के चैनपुर प्रखंड के करकटगढ़ गांव में हेलीकॉप्टर से आएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी व सिचाई मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह साथ रहेंगे।
यहां पर मुख्यमंत्री करकटगढ़ गांव में विकास योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।वही करकटगढ़ जलप्रपात जो मगरमच्छ संग्रहण बनाने की बात भी चल सकती है। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दुर्गावती में पहुचेंगे। धनेछा इंटरस्तरीय विद्यालय मैदान में बनाये गए सभा स्थल से सिंचाई विभाग की 171 करोड़ की योजनाओं के साथ अन्य विभागों की करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।

#कार्यक्रम स्थल का डीएम व एसपी लिया जायजा
दुर्गावती में सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम के पूर्व डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी व एसपी मो फरोगुद्दीन ने सभा स्थल के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ताकि कोई कमी नहीं रह जाये। इस दौरान अधिकारियों को कई निर्देश भी दिया।
#मुख्यमंत्री करेंगे इन योजनाओं का शिलान्यास
धड़हर पम्प हाउस लिंक नहर का निर्माण
तियरा पम्प हाउस निर्माण व नहर प्रणाली का जीर्णोद्धार
जैतपुरा पम्प हाउस का निर्माण व नहर प्रणाली का जीर्णोद्धार
सोन उच्चस्तरीय नहर पर 226 से 246 आरडी तक सर्विस रोड का निर्माण
कर्मनाशा मुख्य नहर का विस्तार
बेतरी माइनर पर सर्विस रोड का पक्कीकरण कार्य
कुलहड़िया माइनर की पुनर्स्थापना

#निर्माण विभाग की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
डिड़ीखिली से घिनहूपट्टी नुआंव पथ का चौड़ीकरण
रामगढ़ बड़ौदा सड़क का जीर्णोद्धार
राजपुर से ओर्रा धरवार पथ का शिलान्यास
नौगढ़ रामपुर रोड का चौड़ीकरण
रतवार से जिगनी पथ का चौड़ीकरण
हरिहरपुर मोड़ से जिगिनी पुल भाया गोराईपुर सड़क का चौड़ीकरण