जनसम्पर्क अभियान के तहत गांवों का मंत्री बृजकिशोर ने किया दौरा, कहा भाजपा नाम से नहीं काम से जानी जाती है

#आयुष्मान भारत गरीब परिवार के लिए संजीवनी
भभुआ/चैनपुर. सोमवार कैमूर के चैनपूर में पिछड़ा व अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बृजकिशोर बिंद ने जनसम्पर्क अभियान के तहत गांवों का दौरा किया। इस दौरान मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए मंत्र मेरा बूथ सबसे मजबूत करने पर भी ध्यान देते हुए लोगो से बातचीत की और सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। इस अभियान के तहत मंत्री ने
 करजी, मलिक सराय सहित आधा दर्जन से अधिक गांव में जाकर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे बताया। मंत्री बृजकिशोर बिंद ने कहा कि बीजेपी नाम से नहीं काम से जाना जाता है. बूथ स्तर के कार्यकर्ता को संगठन के शीर्ष के नेतृत्व की जिम्मेदारी को सौंपने का काम सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है। इस अभियान में राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर कार्यकर्ता सभी एक होकर कार्य करते हैं जिसका परिणाम 2014 में देखने को मिला था और अब 2019 में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभी से बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में लग जाना होगा. उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति स्थायी नहीं है। लोगों के बीच अपने कार्य से अपने आपको साबित करना पड़ता है। 
#15 साल तक झेला जंगलराज, 2020 तक बनेगा सभी पक्की सड़क
मलिक सराय गांव में जनसम्पर्क अभियान के दौरान 
मंत्री बृजकिशोर बिंद ने कहा कि 2020 तक क्षेत्र के सभी गांवों तक पक्की सड़क से जोड़ने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने पंद्रह साल तक जंगल राज झेला है जिसकी समाप्ति के बाद बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई गांव आज भी सड़क से कटे हुए हैं. उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सड़क से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व मुख्यमंत्री संपर्क सड़क योजना के तहत गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसी वर्ष क्षेत्र के साठ से अधिक सड़कों को मंजूरी मिली है और आगे भी इसपर कार्य किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 2020 तक सभी गांव सड़क से जुड़ जाएंगे.
# इलाज के लिए गरीबी नहीं आएगी आड़े- 
इस अभियान के दौरान मंत्री ने कहा पीएम मोदी द्वारा आयुष्मान भारत योजना गरीब परिवार के लिए संजीवनी साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत देश के 14 हजार अस्पतालों का चयन किया गया है। जिसमें गरीब परिवार को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैसे परिवार जो गरीब है और आयुष्मान भारत के तहत नहीं आते तो उन्हे भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है।उन गरीब परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से मेरे अनुशंसा पर बीस हजार से दस लाख तक का मदद मिलेगा। उन्होंने बताया कि अबतक डेढ़ सौ से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।
#हर गांव टोला हुआ रोशन-   
मंत्री बृजकिशोर बिंद ने कहा कि नीतीश कुमार की सुशासन सरकार में विकास के कई कार्य किये गए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम द्वारा चलाए गए पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत हर उस गांव व टोले तक बिजिली पहुंचाई जा रही है। जहां पहले बिजली कनेक्शन के लिए लंबी लाइन लगाना पड़ता था लेकिन अब तो चन्द मिनट में एग्रीमेंट हो जाता है। योजना कोहर घर पहुंचाने के लिए लगातार पावर सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। इसमें जगरिया चालू है और मुंडेश्वरी में चालू स्थिति में है। वहीं चांद के पवारा व शिवरामपुर और भगवानपुर एवं चैनपुर के हजरा पुल के समीप पवार सब स्टेशन निर्माणाधीन है. उन्होंने कहा कि विकास कार्य में किसी भी प्रकार का बाधा बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर हरिहर सिंह राजभर, अनुपम पांडेय, अनिल सिंह पटेल, अभय सिंह, चंद्रमा सिंह, रितेश सिंह, संजय प्रधान, पप्पू हलुआई, दयाशंकर सिंह, विजय चौरसिया सहित कई लोग मौजूद थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top