खुले में शौच गयी महिला व युवती के साथ गालीगलौज, विरोध करने पर किया मारपीट, चार घायल

भभुआ कैमूर। कैमूर के रामपुर के बेलाव थाना क्षेत्र से खुले में शौच करने गयी महिला व युवती के साथ गालीगलौज के बाद मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बेलाव थाना क्षेत्र के पसाई पँचायत के माधोपुर गांव में आज लगभग 10 बजे एक महिला व युवती जो अपने रिश्ते में ननद व भौजाई खुले में शौच के लिए गयी थी। इसी बीच सुखारीपुर गांव के 50 वर्षीय रामअवतार राम ने महिला व युवती के साथ गाली गलौज करने लगा। जिसका महिला व युवती ने विरोध किया गया तो इस पर लाठी डंडे से वृद्ध द्वारा मारपीट करने लगा।मारपीट सूचना पर महिला व युवती के परिजन पहुँच गए। इस दौरान परिजनों द्वारा मारपीट समझने गए। इसी दौरान वृद्ध व उसके दो बेटे ने ननद, भौजाई व सास, ससुर को मारपीट कर घायल कर दिया।जिसका इलाज पीएचसी रामपुर में निजी वाहन से पहुँची। पीएचसी में डॉ पंकज त्रिपाठी द्वारा घायल युवती रीता कुमारी, महिला फूला देवी, गौरी साह व कलावती देवी का इलाज किया गया। बेलाव थाना में पुलिस का कहना है कि घायलों द्वारा तीन लोगों के खिलाफ आवेदन दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top