मर्डर करने की नीयत से पहुँचे चार अपराधियों में मॉब लिंचिंग में एक अपराधी की मौत, एक गम्भीर घायल,दो फरार

#हत्या में प्रयोग किये जाने वाले देशी कट्टा, गड़ासा, खोखा व मोबाइल को पुलिस ने की बरामद 
भभुआ कैमूर। बिहार के कैमूर के भभुआ में मर्डर करने की नीयत से पहुँचे चार अपराधियों में मॉब लिंचिंग में एक अपराधी की मौत की मामला सामने आया है। यह मामला भभुआ थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव का है। मॉब लीचिंग यानी अज्ञात भीड़ ने पीट पीट कर एक अपराधी की हत्या कर दी।एक गम्भीर घायल हो गया। भीड़ से दो अपराधी बच कर भाग निकले। रविवार की रात सो रहे एक व्यक्ति का मर्डर करने के नियत से चार की संख्या में अपराधी पहुँचे। सो रहे व्यक्ति को जब इन चारों के कदमो की आवाज सुनाई दी वह व्यक्ति चोर का शोर मचाते हुए भागने लगा। 
भीड़ को देख कर दो अपराधी हो गए फरार
इसी बीच अपराधियों ने एक गोली भी चलाई लेकिन वह व्यक्ति बच गया। इसी बीच शोर व हल्ला सुनकर ग्रामीण लोग इकट्ठा हो गया। ग्रामीणों ने चारों अपराधियो को घेरने की कोशिश की। लेकिन दो अपराधी भाग निकला। वही दो अपराधी पकड़े गए। जिसके बाद भीड़ ने इन दोनो को गांव के सामुदायिक भवन पर ले जाकर जमकर धुनाई की। जिसमें एक अपराधी की मौत हो गयी। वही एक अपराधी घायल हो गया है।जिसकी हालत गंभीर है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में पुलिस की देखरेख में किया जा रहा है।मृतक अपराधी राम प्यारे बिंद चांद थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव का निवासी बताया जाता है।वही घायल लक्ष्मण बिंद चैनपुर के मदुरा गांव का निवासी बताया जाता है।इस भीड़ ने कानून को अपने हाथ मे लेते हुए बड़ा घटना को अंजाम दिया। अपराधी मनिहारी गांव के गोरख राम की हत्या की नीयत से पहुँचे थे। 
#सुबह में मिली पुलिस को जानकारी
सोमवार की सुबह गांव के किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुँचे। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुँचे।वही घायल अपराधी का सदर अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया। 
बोले थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम ने बताया कि गोरख राम की हत्या करने के लिए चार की संख्या में अपराधी पहुँचे थे। जिसमें दो अपराधी ग्रामीणों की भीड़ को देख फरार हो गया। पकड़े गए दो अपराधी को भीड़ ने मारपीट कर एक को घायल कर दिया। एक कि मौत हो गई। मृतक व घायल अपराधी के पास से एक देशी कट्टा,एक मोबाइल,एक गड़ासा, गोली का खोखा बरामद हुआ है।
#अपराधी प्रवृत्ति का था मृतक,कई मामले है दर्ज
 पुलिस का कहना है कि मृतक अपराधी रामप्यारे बिंद कुख्यात अपराधी था और वह सुपारी लेकर घटनाओं को अंजाम देता था। उसपर जिले और जिले के बाहर के थानों में हत्या,लूट,अपहरण सहित लगभग तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। वही घायल अपराधी पर भी प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top