कैमूर के इस गांव का मीठा समोसा है प्रसिद्ध, एक बार खाने के बाद नहीं मानेगा मन,इसके स्वाद को दूर से दूर से आते है लोग

कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल 
भभुआ कैमूर। नमकीन समोसा को आप प्रतिदिन खाते है और यह समोसा हर जगह मिल जाता है। लेकिन आपने मीठा समोसा का नाम सुना है और खाये है। नहीं तो आज हम आपको बताते है कि मीठा समोसा कहा प्रसिद्ध है। यह प्रसिद्ध मीठा समोसा कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के अमाव पंचायत के अमाव गांव में मिलता है। यह मीठा समोसा आपको 2 बजे बाद के प्रतिदिन मिलता है। इस समोसा का काफी डिमांड है क्षेत्र में। जो भी लोग अमाव गांव जाते है तो वे मीठा समोसा को खाना नहीं भूलते है। इस मीठा समोसा को खाने के साथ घर के लिए भी पैक करा कर ले जाते है। यह मीठा समोसा खोया का बनता है। जो स्वाद में बहुत मजेदार और सोंधी खुशबू रहती है। जो व्यक्ति एक समोसा टेस्ट के लिए खाता है तो उसका मन करने लगता है और दो तीन समोसे खा जाऊ। लोग खा भी लेते है। 
#कैसे बनता है यह समोसा
दुकानदार सरदार साह ने बताया कि मीठा समोसा का हमारे काफी डिमांड होता है। इसे बनाने के लिए पहले दूध को भूंज खोया बनता है। इसके बाद इस खोया को डाल कर समोसा बनाया जाता है। इसे तेल में तल यानी छान कर निकाल कर चीनी के सिरे में डाला जाता है। तो इस प्रकार मीठा समोसा तैयार हो जाता है। मीठे समोसा खाने के लोग बेताब रहते है। कई लोगों का ऑर्डर मिलता है कि हमें इतना समोसा चाहिए। लोगों का कहना है कि यहां का मीठा समोसा काफी प्रसिद्ध है। यहां पर अगर जिले से अधिकारी निरीक्षण करने या घूमने फिरने आते है तो मीठा समोसा का स्वाद जरूर लेते है। यहीं नहीं इस क्षेत्र के लोगों के घर अगर रिश्तेदार आते है तो लोग उन्हें एक बार मीठा समोसा का टेस्ट कराने के लिए जाकर घर मीठा समोसा पैक करा लाते है और उसका टेस्ट जरूर कराते है।
# पर्यटक भी लेते है समोसे का मजा
लोग बताते है कि जब लोग दुर्गावती जलाशय यानी करमचट डैम घुमने के लिए जाते है और उसके बाद लौटते वक्त अमाव का प्रसिद्ध मीठा समोसा का स्वाद जरूर लेते है। वही घर जाने के दौरान पैक करा लेते जाते है। 
#12 रूपये की एक मीठा समोसा
दुकानदार सरदार साह के पुत्र मिठू गुप्ता  ने बताया कि यह दुकान को 40 वर्ष से ज्यादा हो गया है। 15 वर्ष पहले मीठा समोसा 5 रूपये का बेचा जाता था। अब इसकी कीमत 12 रुपये एक समोसे की है। जैसे जैसे दूध के दाम व अन्य सामान के दाम बढ़ा इसके अनुसार दाम भी बढ़ाना पड़ा। 12 रुपये प्रति समोसे होने के बावजूद भी इसे खाने वाले लोगो की कमी नहीं हुई है। हमारे दुकान मीठा समोसा के साथ नमकीन समोसा, ब्रेड, पकौड़े, कलाकन्त, बेलग्रामी भी मिलता है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top