Exclusive : घर बैठे ऑनलाइन बिजली बिल का करें भुगतान, मिलेगा 2.5 % की छूट, जानिए दो आसान तरीका

कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
भभुआ कैमूर. आज कल तो हर कोई स्मार्टफोन का उपयोग करते है. इससे ज्यादात्तर लोग सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि का प्रयोग करते है. लेकिन स्मार्टफोन से रेलवे टिकट, रूपये की लेन देन सहित कई ऑनलाइन काम किया जा रहा है. घर का बिजली बिल भी ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। जिले में बहुत कम ही लोग होंगे जो ऑनलाइन बिजली का बिल जमा करते होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डिजीटल इंडिया बनाने के लिए बल दिया जा रहा है. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड कंपनी यानी बिजली विभाग द्वारा डिजीटल इंडिया को बढ़ाना देने, लोगों को लाइन में लग कर बिजली बिल जमा करने सहित कई प्रकार की परेशानियों से छूटकारा दिलाने के लिए ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान करने पर ढ़ाई प्रतिशत की छूट देने का काम कर रही है. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, इसका लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं द्वारा बिजली कंपनी द्वारा तय समय सीमा के अंदर बिल जमा करना होगा. अगर आप बिल निकलवाने के 15 दिन के अंदर ऑनलाइन माध्यम से बिजली बिल जमा करते हैं तो ढ़ाई प्रतिशत की छूट मिलेगी. इस छूट का लाभ उपभोक्ता को अगले माह में आने वाले बिल में कटौती होकर मिलेगी.
यह है बिल जमा करने की प्रक्रिया 
उपभोक्ता को अपने स्मार्टफोन में पहले किसी भी बैंक का ऐप डाउनलोड कर उसे अपने बैंक खाता से जोड़ना होगा. इसके साथ उस बैंक का डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड को लेना होगा. बिजली बिल का भुगतान ऑनलाइन तीन माध्यम से किया जा सकता है. पहला डेबिट कार्ड, दूसरा क्रेडिट कार्ड व तीसरा नेट बैंकिंग होना चाहिए. इसके बाद आपको बिजली बिल का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करने के लिए गूगल के सर्च बॉक्स में जाकर sbpdcl.co.in पर लॉगिन करना होगा. इसके बाद खुलने पर पहले वाले लिंक पर क्लीक करना होगा. लिंक क्लीक करने पर खुलने पर इंसटैंट पेमेंट पर क्लिक करें. इसके बाद व्यू एंड पे बिल पर क्लिक करें. इसके बाद सीए यानी कंजमर नंबर को भरें. कितना बिल जमा करना है. यह लिखे. इसके बाद सबमीट कर दें. इसके बाद आगे का पेज खुलेगा. पेज खुलने के बाद ई मेल आईडी, मोबाइल नंबर, कंफर्म पेमेंट तक की प्रक्रिया को पूरी करें. इसके बाद बिल का अब भुगतान करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का नंबर डाल कर ओके कर दें. इसके बाद बैंक से आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आने पर ओटीपी नंबर आने पर डाल कर ओके कर दें. इसके बाद पेमेंट सक्सेज हो जायेगा. अब आपका पेमेंट सक्सेज हुआ है कि नहीं. इसका देखने के लिए प्रिंट रिसीप्ट पर क्लिक कर देख सकते है.
एप के माध्यम से बिल करें जमा
विद्युत विभाग द्वारा ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने के लिए एक एप जारी किया गया है। इस एप का नाम है BBBP। इस एप को उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इंस्टॉल करें। इसके बाद इस एप से बिजली बिल जमा करने के दौरान उपभोक्ता को कंजमर नंबर,  किसी भी बैंक का डेबिट कार्ड,क्रेडिट कार्ड होना चाहिए। इसके बाद एप को ओपन करने पर आने वाले ऑप्शन के हिसाब से कंजमर नंबर डाल कर जितना रुपये बिल जमा करना है। उसे लिख कर बैंक के डेबिट कार्ड, क्रेडिट का नंबर डाल कर प्रक्रिया को पूरा करते पेमेंट कर देना है। इस एप से भी बिजली बिल जमा करने पर 2.5 % की छूट का लाभ मिलेगा।
# बोले अधिकारी
 ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान करने पर उपभोक्ता को बिजली विभाग द्वारा 2.5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. इसके लिए उपभोक्ता को समय सीमा के अंदर ही बिल का भुगतान करना होगा. तभी उपभोक्ता को अगले माह बिल में छूट मिल पायेगी.
नवीन कुमार,राजस्व सहायक विद्युत अभियंता   

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top