केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने स्व जगदीश सिंह की मूर्ति का किया अनावरण, कहा यहाँ के 6000 लोगो को इस योजना का मिलेगा लाभ

बेटो से कम नहीं बेटियां, दे उच्च शिक्षा 
भभुआ/दुर्गावती। शनिवार को कैमूर के दुर्गावती में  केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार एवं कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे कर्णपुरा स्थित इंटर स्तरीय विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय जगदीश सिंह के जयंती समारोह में पहुँचे। यहां पर स्वर्गीय जगदीश सिंह की मूर्ति का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में  केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बेटों से बेटियां कम नहीं है एक रोटी कम खा कर बेटियों को उच्च शिक्षा देने का काम भारत के प्रत्येक लोगों का कर्तव्य है.
अभी भी देश में 40% लोग अनपढ़ हैं. भारत सरकार ने राज्य सरकार के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में विकसित करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाया जा रहा है। शिक्षित व्यक्ति समाज की सेवा करते हैं। देश की संस्कृति और संस्कार का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत एकलौता देश है। जहां अपने देश को भारत माता कहा जाता है। विश्व में अनेकों देश हैं। लेकिन किसी भी देश को माता के नाम से नहीं पुकारा जाता है। माता पिता को हम गुरु के रूप में मानते हैं।
#बिना भेदभाव के होगा समाज 
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत बनाने का संकल्प लिया है। देश में स्वच्छ भारत का निर्माण कराना है। समाज में कोई भेदभाव ना हो या लक्ष्य करके समाज को आगे बढ़ाना है हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही है जब तक अंतिम पायदान तक बैठे हुए व्यक्ति का उत्थान नहीं होगा देश का पूर्ण रूप से विकास नहीं होगा।
#भिक्षाटन कर बनाया गया था स्कूल
उन्होंने कहा कि जगदीश बाबू ने भिच्छाटन करके इस विद्यालय का विकास किया। गुरु और शिष्य दोनों मिलकर शिक्षा के माध्यम से समाज में प्रकाश फैलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। प्रदूषण का शिकार पूरी दुनिया हो रहा है।पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत बनाने का संकल्प लिया है। घर के पवित्रता के साथ मन भी पवित्र होनी चाहिए। हम सभी को समाज में लोगों को शिक्षित बनाने का लक्ष्य रखना होगा। देश में स्वच्छ भारत का निर्माण करना है। 2022 तक देश के एक भी गरीबों का कच्चा मकान नहीं रहने का लक्ष्य हमारी सरकार के द्वारा रखा गया है। पानी बिजली शौचालय की व्यवस्था हर घरों मे कर के स्वच्छ भारत का निर्माण करना है।
#300 करोड़ का मिलेगा लाभ
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से यहां का बेटा अपने परिवार का दिल्ली के  वेदांता जैसे अस्पताल में इलाज करा सकता है। दुर्गावती प्रखंड के 6000 लोग 300 करोड़ रुपए का लाभ इस योजना से उठाएंगे। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विद्यालय  परिसर स्थित स्वर्गीय श्री निवास पांडे के मूर्ति का अनावरण किया। उसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से किया गया। केंद्रीय मंत्री का जैसे ही काफिला दुर्गावती में पहुंचा।उनके समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मंच पर भी केंद्रीय मंत्री को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा गरीब असहाय महिला एवं पुरुषों को कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर गरीब एवं असहाय व्यक्ति काफी खुश नजर आए। इस दौरान दारा सिंह, वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता दूध नाथ चौबे ,राजेश्वर दयाल सिंह ,कृपा शंकर पांडे, मुखिया मकसूद अली, अखिलेश मिश्रा ,काशीनाथ सिंह, धीरेंद्र सिंह ,बाबर खान, मुखिया, सुजीत सिंह , कृपाशंकर चौबे ,अखिलेश्वर कुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह विकास पांडे सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे,कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीनानाथ सिंह एवं संचालन दारा सिंह ने किया ।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top